फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Teacher dismissed for fraud, BEO will file case

Deoria News: फर्जीवाड़े में शिक्षक बर्खास्त, बीईओ दर्ज कराएंगे केस

Fri, 16 Feb 2024 12:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Teacher dismissed for fraud, BEO will file case
- तरकुलवा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रतनपुरा के सहायक अध्यापक नजीर अहमद के प्रमाणपत्र मिले फर्जी
विज्ञापन

- पिछले पांच सालों में जिले में 75 से अधिक शिक्षकों की गई नौकरी


संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। कूटरचित प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी कर रहे विकास खंड तरकुलवा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रतनपुरा के सहायक अध्यापक नजीर अहम को बर्खास्त कर दिया गया है। एक शिकायत के आधार पर उनके शैक्षिक प्रमाणपत्रों के सत्यापन के बाद यह कार्रवाई की गई। पांच सालों में जनपद में शिक्षक भर्ती फर्जीवाड़े में जिले में 75 से अधिक शिक्षकाें को सेवा से बाहर किया जा चुका है।
बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को बताया कि मईल थाना क्षेत्र के बेलवा निवासी अजमत अली पुत्र खलीफा ने 11 जनवरी 2023 को डीएम को शिकायती पत्र एवं शपथपत्र देकर रतनपुरा के सहायक अध्यापक के प्रमाणपत्रों की जांच कराने की मांग की थी। इसके बाद संबंधित शिक्षक को नोटिस जारी कर प्रमाणपत्रों को सत्यापन के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

सहायक अध्यापक के टीईटी वर्ष 2011 अनुक्रमांक 10031270, प्राप्तांक 100 का सत्यापन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया गया। इसमें संबंधित की जगह पर प्रभात कुमार बरनवाल कृपाशंकर बरनवाल तथा प्राप्तांक 105 अंकित होना पाया गया। इसके बाद 13 अप्रैल 2023 को फर्जी टीईटी अंक पत्र के आधार पर शिक्षक को निलंबित कर बीआरसी से संबद्ध कर दिया गया। अगले विभागीय सत्यापन में सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज ने भी इस प्रमाणपत्र को फर्जी घोषित कर दिया। उनके अनुसार परिषद की वेबसाइट एवं कार्यालय में संरक्षित प्राथमिक स्तर के सारणीयन पंजिका में अनुक्रमांक 10131270 उपलब्ध नहीं है तथा अनुक्रमांक 10031270 में प्रभात कुमार बरनवाल का नाम दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि सहायक अध्यापक के प्राप्त स्पष्टीकरण एवं उपलब्ध अभिलेखों के सत्यापन में यह साबित हो गया कि तरकुलवा के सहायक अध्यापक ने टीईटी प्रमाणपत्र षडयंत्र कर बनवाया है। फर्जीवाड़े की पूर्णतया पुष्टि होने के बाद एवं विभागीय प्रक्रिया के बाद नजीर अहमद को बर्खास्त किया जाता है। साथ ही तरकुलवा के बीईओ को उनके खिलाफ विधिक कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed