{"_id":"5f6b8cad8ebc3e63f02fd67e","slug":"teacher-blam-principal-misbehavior-deoria-news-gkp366687462","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाध्यापक पर शिक्षिका ने लगाया बदसलूकी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाध्यापक पर शिक्षिका ने लगाया बदसलूकी का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानाध्यापक पर शिक्षिका ने लगाया बदसलूकी का आरोप
खुखुंदू (देवरिया)। थाना क्षेत्र के एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर तैनात शिक्षिका ने प्रधानाध्यापक पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। उसने प्रधानाध्यापक पर बीते पांच वर्षों से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
वाराणसी जिले के थाना सारनाथ क्षेत्र की रहने वाली एक सहायक अध्यापिका की पांच वर्ष पहले भागलपुर ब्लॉक अंतर्गत एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तैनाती हुई। शिक्षिका का आरोप है कि जब से उसकी तैनाती हुई है, तभी से कोई न कोई बहाना लेकर स्कूल के प्रधानाध्यापक उसे प्रताड़ित करते रहते हैं। अध्यापिका ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि बुधवार को उन्होंने बच्चों को मीना मंच पोस्टर प्रतियोगिता की तैयारी के लिए बुलाई थीं। बच्चों के पास संसाधनों का अभाव था। उन्हें मॉस्क और सैनिटाइजर देकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए पोस्टर बनाने को कहा तो प्रधानाध्यापक इसका विरोध करने लगे।
आरोप है कि प्रधानाध्यापक ने शिक्षिका को अपशब्द कहे और अराजकतत्वों को बुला लिया। अराजकतत्वों ने मुझे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उन्होंने इसकी शिकायत विभाग में भी की है। उधर, प्रधानाध्यापक का कहना है कि वह बच्चों को मना कर रहे थे कि स्कूल बंद है तो नहीं आना है। शिक्षिका से कोई विवाद नहीं हुआ है। एसओ जितेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, बीएसए संतोष कुमार राय ने बताया कि शिक्षिका की शिकायत मिलने पर प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।