{"_id":"69fcd34cec0de4b875015376","slug":"teacher-beats-class-4-student-for-not-completing-homework-deoria-news-c-208-1-deo1009-181213-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: होमवर्क पूरा न होने पर शिक्षक ने चौथी कक्षा के छात्र को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: होमवर्क पूरा न होने पर शिक्षक ने चौथी कक्षा के छात्र को पीटा
Thu, 07 May 2026 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 07 May 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। शहर के एक निजी विद्यालय में बृहस्पतिवार को एक शिक्षक ने चौथी कक्षा के छात्र की पिटाई कर दी।
इससे आहत छात्र की मां ने सदर कोतवाली में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने शिक्षक पर छात्र को अपशब्द कहने का भी आरोप लगाया है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भटवलिया की रहने वाली अंजू मिश्रा पत्नी वेद प्रकाश मिश्रा ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा है कि उनका पुत्र श्रेष्ठ मिश्र एक विद्यालय में चौथी कक्षा का छात्र है। बृहस्पतिवार को श्रेष्ठ स्कूल गया था तो कक्षा में होमवर्क पूरा न होने के कारण उसके शिक्षक ने पिटाई कर दी। इससे श्रेष्ठ के शरीर पर गहरे निशान पड़ गए हैं। छात्र की मां ने आरोप लगाया है कि शिक्षक ने बेटे को अपशब्द भी कहे। घर लौटने पर बेटे ने अपने हाथ और पूरे शरीर में तेज दर्द और चोट की बात बताई। मां अंजू मिश्रा का कहना है कि स्कूल प्रशासन ने उन्हें कॉपी पूरी न होने के संबंध में पहले कोई सूचना भी नहीं दी थी। श्रेष्ठ की मां अंजू मिश्र ने बताया कि प्रिंसिपल को फोन किया गया, परंतु उन्होंने फोन नहीं उठाया।
उन्होंने कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायती पत्र देकर आरोपी शिक्षक पर प्राथमिकी दर्ज करने और उचित विधिक कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। इस संबंध में विद्यालय प्रशासन से बात करने का प्रयास किया गया, मगर फोन नहीं रिसीव हुआ।
विद्यालय प्रशासन का पक्ष आने पर प्रकाशित किया जाएगा। उधर, कोतवाल का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है।