{"_id":"6305149e9c4b206c451834a2","slug":"teacher-beaten-up-for-refusing-to-drink-alcohal-deoria-news-gkp447997410","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria: स्कूल के सामने शराब पीने से मना करना शिक्षक को पड़ा भारी, शराबियों ने कर दी पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria: स्कूल के सामने शराब पीने से मना करना शिक्षक को पड़ा भारी, शराबियों ने कर दी पिटाई
Wed, 24 Aug 2022 10:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 10:32 AM IST
सार
स्कूल के सामने शराब पीने से मना किया। इस बात को लेकर नशे में धुत्त युवक उनसे उलझ गए। उन्होंने शिक्षक की पिटाई शुरू कर दी। शिक्षक के सिर में गंभीर चोट लगी। पीड़ित ने शिक्षक ने कहा कि युवक अक्सर स्कूल के सामने शाम को नशे में हंगामा करते हैं। कोतवाल राजू सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विद्यालय के सामने बैठकर शराब पी रहे युवकों ने मना करने पर स्कूल के शिक्षक की पिटाई कर दी। घायल का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
नगर के चौहट्टा वार्ड निवासी पीयुष मणि ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह ओम सरस्वती शिशु मंदिर में अध्यापक हैं। रात में वह विद्यालय में ही विश्राम करते है। सोमवार की रात स्कूल के सामने बैठकर कुछ युवक शराब पी रहे थे। इसके पहले भी युवक शराब पीकर बोतलों को स्कूल परिसर में फेंक कर चले जाते थे।
विज्ञापन
उनकी आवाज सुनकर गेट के बाहर जाकर शिक्षक ने उन्हें स्कूल के सामने शराब पीने से मना किया। इस बात को लेकर नशे में धुत्त युवक उनसे उलझ गए। उन्होंने शिक्षक की पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
शिक्षक के सिर में गंभीर चोट लगी। पीड़ित ने शिक्षक ने कहा कि युवक अक्सर स्कूल के सामने शाम को नशे में हंगामा करते हैं। कोतवाल राजू सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।