{"_id":"5fcbc4fa8ebc3ecfc70bfd8e","slug":"taxi-stand-will-not-be-recovered-without-marking-the-place-deoria-news-gkp3757679100","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना स्थान चिह्नित किए नहीं होगी टैक्सी स्टैंड की वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना स्थान चिह्नित किए नहीं होगी टैक्सी स्टैंड की वसूली
विज्ञापन

देवरिया। शहर में बिना स्थान दिए टैक्सी चालकों से हो रही वसूली पर डीएम ने नाराजगी जताई है। उन्होंने जनपद के सभी नगर निकायों में क्रियाशील टैक्सी स्टैंड की वसूली तत्काल स्थगित करने का निर्देश दिया है। वसूली का मामला शुक्रवार को हुई बैठक में उठने के बाद डीएम ने यह निर्देश जारी किया है।
डीएम अमित किशोर ने कहा कि नगर निकायों की ओर से टैक्सी स्टैंड की वसूली के लिए कोई स्थान चिह्नित नहीं किया जा रहा है न ही शुल्क निर्धारित किया गया है। जब तक टैक्सी चालकों को स्थल नहीं मुहैया कराया जाता तब तक स्टैंड के नाम पर वसूली नहीं होगी। उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों को टैक्सी स्टैंड की वसूली स्थान व शुल्क निर्धारित कर सात दिन के भीतर अवगत कराने का निर्देश दिया है। बता दें शुक्रवार को नगरपालिका सभागार में 15वें वित्त आयोग की बैठक में जनप्रतिनिधियों टैक्सी चालकों की समस्या को प्रमुखता से उठाया था, जिसका संज्ञान लेते हुए डीएम ने शनिवार को सभी नगर निकाय के अधिशासी अधिकारियों को स्टैंड वसूली रोकने का निर्देश दिया।
तो अब नहीं आएंगी भुगतान की पत्रावलियां
नगरपालिका सभागार में 15वें वित्त को लेकर हुई बैठक के दौरान एक नगर पंचायत के ईओ ने मुख्यालय पर नगरपालिकाओं एवं नगर पंचायतों के भुगतान की पत्रावलियां मंगाएं जाने का आरोप लगाकर सनसनी पैदा कर दिया। उनका इशारा इसके नाम पर शोषण करने का था। डीएम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट तौर पर कहा है कि अब कोई भी भुगतान की बिल मुख्यालय पर कोई अधिकारी नहीं मंगा सकेंगे। इसमें कोई शिकायत आई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। डीएम अमित किशोर ने कहा कि फाइलें कौन मंगा रहा था या मंगा रहा है इसकी स्पष्ट किसी ने शिकायत नहीं की है, लेकिन मामला संज्ञान में आने के बाद सभी ईओ को निर्देशित किया गया है कि कोई भुगतान संबंधी पत्रावली मुख्यालय नहीं भेजें।