{"_id":"65075f197f2a8eced609b8d5","slug":"taught-the-tricks-of-tying-knots-and-setting-up-tents-in-the-camp-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-7510-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शिविर में गांठ बांधने व टेंट लगाने के सिखाए गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शिविर में गांठ बांधने व टेंट लगाने के सिखाए गुर
Mon, 18 Sep 2023 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर । आदर्श समता गर्ल्स इंटर कालेज धरमेर विद्यालय में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट एवं गाइड शिविर का रविवार को समापन विद्यालय के प्रधानाचार्या मिथिलेश शर्मा ने स्काउट ध्वज उतारकर किया। स्काउट प्रशिक्षक शैलेंद्र यादव ,पिंटू लाल व सूरज के निर्देशन में बच्चों को प्रार्थना, स्काउट, गीत, गांठ बांधना, टेंट लगाना आदि सिखाया गया।
कैंप में अनुशासन, देश प्रेम की भावना, मिलजुलकर कार्य करना तथा हर संकट के लिए हमेशा तैयार रहने के गुर भी बताए। स्कूली बच्चों ने स्कूल प्रांगण में रंग-बिरंगी चादरों से टेंट लगाने समेत कई रचनात्मक कार्यों का प्रस्तुतिकरण देकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। बच्चों ने प्रधानाचार्य मिथिलेश शर्मा व अध्यापकों को स्काउट स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया। उसके बाद मधु, प्रतिभा, नेहा, स्नेहलता, रीता खुशबू, अनु आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में दहेज प्रथा, नारी सुरक्षा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ नाटक व खुशी ने तीन दिन तक किए गए प्रशिक्षण के बारे में अपना अनुभव प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में जिला संगठन कमिश्नर स्काउट ऋतुराज कुशवाहा, पीएल यादव, जय मिश्र, रविशंकर तिवारी, चंद्र प्रकाश मिश्र, हेमंत मिश्र आदि ने टेंट निरीक्षण कर टोलियों की मार्किंग की। प्रधानाचार्य ने प्रशिक्षक व बच्चों को प्रतीक चिह्न देकर आभार व्यक्त किया। 125 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया।