{"_id":"69234e63d515af7e2b0f8ee8","slug":"tatas-training-center-will-open-in-polytechnic-college-deoria-news-c-208-1-deo1011-168628-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पॉलिटेक्निक काॅलेज में खुलेगा टाटा का प्रशिक्षण केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पॉलिटेक्निक काॅलेज में खुलेगा टाटा का प्रशिक्षण केंद्र
Sun, 23 Nov 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 23 Nov 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। जिले के पॉलिटेक्निक काॅलेज में अब टाटा कंपनी एक अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्र खोलने जा रही है। केंद्र बनने पर यहां पढ़ाई करने वाले छात्रों को यहीं व्यावहारिक प्रशिक्षण भी मिल जाएगा।
इसके बाद कंपनी इन्हीं में से कर्मचारी के रूप में भी चयनित करेगी। करीब सात करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित यह केंद्र छात्रों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोल देगा। तकनीकी शिक्षा पाने वाले युवाओं के लिए यह पहल रोजगार और कौशल विकास, दोनों ही क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। बतादें कि देवरिया के पॉलिटेक्निक कॉलेज में वर्तमान समय में 700 से अधिक छात्र-छात्राए विभिन्न तकनीकी विषयों की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। अब तक छात्रों को पढ़ाई के साथ उद्योग आधारित व्यावहारिक प्रशिक्षण की पर्याप्त व्यवस्था नहीं मिल पाती थी। ऐसे में टाटा का यह प्रशिक्षण केंद्र कॉलेज की शैक्षणिक गुणवत्ता को एक नया आयाम देने का काम करेगा। कॉलेज के प्रधानाचार्य बीके गौतम ने बताया कि इस केंद्र में छात्रों को उद्योग-आधारित व्यावहारिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। मशीनों, तकनीकी मॉड्यूल और उद्योग में उपयोग होने वाली वास्तविक प्रक्रियाओं की जानकारी सीधे विशेषज्ञों द्वारा दी जाएगी। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद टाटा कंपनी अपनी आवश्यकताओं के अनुसार यहीं से योग्य उम्मीदवारों का चयन भी करेगी। इससे न केवल छात्रों को नौकरी के अवसर मिलेंगे, बल्कि पॉलिटेक्निक कॉलेज की प्लेसमेंट व्यवस्था भी मजबूत होगी।
इस केंद्र के शुरू होने से छात्रों को बड़े उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया जा सकेगा। तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ औद्योगिक कार्यशैली का अनुभव मिलने से युवाओं को रोजगार पाने में आसानी होगी। कंपनी अपने प्रशिक्षण केंद्र के कर्मचारियों की तैनाती भी स्वयं ही करेगी। पॉलीटेक्निक को केवल जमीन मुहैया कराना है।