पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण को बचाने का संकल्प
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय कैडेट कोर 49 यूपी बटालियन के कैडेट ने शुक्रवार को न्यू कॉलोनी स्थित कार्यालय से रैली निकाली। इसमें एक पेड़ सौ पुत्र समान, धरती मां का होगा सम्मान, पेड़ लगाओ-देश बचाओ विषयक नारे बुलंद कर रहे थे। इसमें महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, एसएसबीएल इंटर कॉलेज के जूनियर और सीनियर डिवीजन के कैडेट ने हिस्सा लिया। इस दोरान कर्नल जितेंद्र सिंह, सुुबेदार जसपाल सिंह, सुबेदार रमेश, दिनेश जायसवाल, सविता आदि मौजूद रहे।
आरडी कान्वेंट स्कूल में पर्यावरण प्रदूषण से बचाव के लिए संदेश दिया गया। इस दौरान एसवी शुक्ल, गिरीश सिंह, दिव्या गुप्ता, रीता श्रीवास्तव, पल्लवी सिंह आदि ने संबोधित किया। सूर्या एकेडमी में पृथ्वी दिवस पर पौधरोपण किया गया। इसके साथ ही ग्लोबल वार्मिंग विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया। छात्रों से अपने घर के आस पास के वातावरण को हरा-भरा रखने के लिए पौधरोपण की बात कही गई।