फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Taekwondo players won 10 medals

Deoria News: ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने जीते 10 पदक

Wed, 22 Jan 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 22 Jan 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Taekwondo players won 10 medals
देवरिया। ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया की ओर से 18 से 20 जनवरी तक लखनऊ में आयोजित नेशनल ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य पदक जीते हैं। मंगलवार को इन खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। वहीं एसपी ने भी इन खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम के ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर के 16 खिलाड़ियों ने नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। राजाजीपुरम इंडोर स्टेडियम लखनऊ में आयोजित चैंपियनशिप में देशभर के 1500 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें देवरिया के खिलाड़ियों ने यूपी टीम से खेलते हुए चार स्वर्ण, तीन रजत तथा तीन कांस्य सहित कुल 10 पदक प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

ताइक्वांडो के प्रशिक्षक गिरीश सिंह मंगलवार को बताया कि तनु वर्मा ने जूनियर बालिका अंडर- 55 किलो ग्राम के फाइनल में लखनऊ साई के खिलाड़ी को 0-10 एवं 02-14 से पराजित कर स्वर्ण पदक, तुषिका वर्मा ने जूनियर बालिका अंडर- 52 किलोग्राम भार वर्ग में मणिपुर के खिलाड़ी को 01-12 एवं 0-12 से हराकर स्वर्ण पदक, अभिषेक कुमार ने जूनियर बालक अंडर- 59 किलोग्राम के फाइनल में मध्यप्रदेश के खिलाड़ी से पराजित होकर रजत पदक जीता। सब जूनियर बालक अंडर- 50 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में अंशु कुमार ने पराजित होकर रजत पदक, सीनियर महिला अंडर- 49 किलो वर्ग के फाइनल में अदिती त्रिपाठी ने पराजित होकर रजत पदक जीता, वहीं गार्गी मिश्रा, पूर्णिमा मौर्या एवं आयुषी कुशवाहा ने कांस्य पदक एवं फ्रेशर गुप में सुभि त्रिपाठी और अथर्प त्रिपाठी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इनकेे वापस आने पर जिला ताइक्वान्डो संघ एवं जिला खेल कार्यालय के समन्वय से सम्मान समारोह मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित किया गया। इसमें एसपी विक्रांत वीर ने खिलाडियों को मेडल पहनाकर तथा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार अपने खेल में आगे बढते हुए जनपद, प्रदेश और देश का नाम रोशन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed