{"_id":"655501d34174ada312048dec","slug":"taekwondo-player-injured-in-road-accident-dies-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-12945-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सड़क हादसे में घायल ताइक्वांडो खिलाड़ी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सड़क हादसे में घायल ताइक्वांडो खिलाड़ी की मौत
विज्ञापन
ताईक्वान्डो खिलाडी सूरज गिरी की फाइल फोटो
-छठ पर्व पर बहन के घर बाइक से सामान लेकर जा रहा था
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सड़क हादसे में घायल ताइक्वांडो खिलाड़ी की मंगलवार की रात मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसकी खबर मिलते ही स्टेडियम के खिलाड़ियों में शोक छा गया।
गौरीबाजार थाना क्षेत्र के पिपराधनी गांव निवासी सूरज गिरी (23) मंगलवार की देर शाम रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के कोड़री गांव निवासी अपनी बहन के घर छठ पर्व के लिए सामान लेकर बाइक से जा रहे थे। अभी वह बनसप्ती के पास पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल सूरज को परिजन मेडिकल कॉलेज ले गए। इमरजेंसी मेें प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रास्ते में सूरज की मौत हो गई।
सूरज गौरीबाजार के बखरा में ताइक्वांडो सिखाते थे। गौरीबाजार इंस्पेक्टर दिनेश मिश्र ने बताया कि हादसे में युवक की मौत हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।