{"_id":"6495e4db576848389e007d64","slug":"syama-prasad-mukherjee-the-founder-of-jansangh-remembered-on-the-day-of-sacrifice-deoria-news-c-7-1-217088-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बलिदान दिवस पर याद किए गए जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बलिदान दिवस पर याद किए गए जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी
विज्ञापन
डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर मार्ल्यापण करते सांसद रविंद्र कुशवाहा
सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण कर नमन किया
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जनसंघ के संस्थापक, भाजपा के प्रेरणा पुरुष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी बूथों पर मनाया और उन्हें याद किया। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया और कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
शहर के न्यू काॅलोनी में श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण कर नमन किया। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के लिए देश की अखंडता और एकता से बढ़कर कुछ नहीं था। जम्मू-कश्मीर में एक निशान, एक विधान, एक प्रधान के लिए उन्होंने अपने प्राणों तक की आहुति दे दी। राष्ट्र-कल्याण से लेकर शिक्षा और औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए उनके विचार सदैव प्रेरणा देते रहेंगे। उनके योगदान को देश कभी भुला नहीं पाएगा। नपाध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपने जीवन में जो कार्य किए वे उस समय से बहुत आगे के थे। उन्हीं के प्रयासों से ही आज पश्चिम बंगाल और कश्मीर भारत के अभिन्न अंग हैं। देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को सदैव स्मरण करता रहेगा। नगर अध्यक्ष संजय पांडेय ने आभार ज्ञापित किया।
इस दौरान कृष्णानाथ राय, अजय कुमार दूबे, अंबिकेश पांडेय, वीरेंद्र सिंह, गोविंद मणि, अनिल गुप्ता, दिनेश गुप्ता, अश्वनी मणि बजरंगी, अतुल पासवान, आकाश मिश्रा, रवि पांडेय, संतोष गुप्ता साहिल, विजय पटेल, एजाज अहमद, अमन शुक्ला, अखिलेश मिश्रा, राहुल मिश्रा, दीपक वर्मा आदि मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार दूबे, पूर्वजिलाध्यक्ष मारकंडेय शाही, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध मिश्रा, विश्वंभर मिश्रा, विजय बहादुर दूबे, निशिरंजन तिवारी, अरुण सिंह, संतोष त्रिगुणायक ,गंगा कुशवाहा, अजय शाही, संजय सिंह, श्रीनिवास मणि, प्रमोद शाही आदि ने अपने-अपने बूथ समिति के सदस्यों के साथ डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर बलिदान दिवस मनाया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
ईमानदार और सच्चे राष्ट्र भक्त थे श्यामा प्रसाद मुखर्जी: सांसद
देवरिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बलिदान दिवस पर बरियारपुर के नौतन गांव में भाजपा के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद किया गया। सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा की नींव रखने वाले श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक ईमानदार व सच्चे राष्ट्र भक्त थे। जो देश को एक करने के लिए दो विधान, दो प्रधान व दो निशान का विरोध करते हुए 23 जून 1951 को अपना बलिदान दे दिए। जिसे आज हम बलिदान दिवस के रुप में मना रहे हैं। हम ऐसे महापुरुष व राष्ट्र भक्त को शत शत नमन करते हैं। उनके विचारों को धरातल पर उतारने में भाजपा सरकार सफल रही है, जिसका परिणाम है जम्मू कश्मीर से धारा 370 का हटाया जाना।
सासंद ने कहा कि मोदी सरकार के नौ साल देश से लेकर विदेश तक बेमिसाल रहे। सरकार के किए कार्यों व योजनाओं को लेकर हम लोग घर-घर तक जाएंगे और जन जन को बताएंगे। अध्यक्षता बरियारपुर मंडल अध्यक्ष नागेश पति त्रिपाठी व संचालन सत्यप्रकाश शाही ने किया। कार्यक्रम को रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया, गुड्डू उपाध्याय, विशंभर मिश्र आदि ने संबोधित किया। इसके बाद नौतन गांव में सासंद ने कार्यकर्ताओं के साथ भ्रमण कर घर-घर व जन-जन तक सरकारी की नीतियों और योजनाओं पर लोगों से चर्चा की और घरों पर स्टीकर लगाते हुए पर्चा बांटे। इस दौरान रामनिवास पांडेय, सत्य प्रकाश पांडेय, प्रहलाद पांडेय, विजेंद्र कुशवाहा, विजय गोंड, शुभम त्रिपाठी, दिवाकर दिवाकर चंद्र यादव और विजय सिंह आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
भाजपाइयों ने मनाया श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस
फोट़ो23बीपीआर 01बलिदान दिवस मनाते भाजपा नेता
भाटपाररानी। नगर के रतसिया रोड स्थित क्षेत्रीय विधायक सभाकुंवर कुशवाहा के आवास पर शुक्रवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद किया गया। विधायक ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत की एकता व अखंडता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले मां भारती के अमर सपूत थे। वह एक महान शिक्षाविद्, प्रखर वक्ता, राष्ट्रवादी विचारक तथा कुशल संगठनकर्ता थे। क्षेत्र के भठवा तिवारी में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया। भाजपा जिला कार्यसमिति के सदस्य सुरेश तिवारी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटा कर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को साकार करने का काम किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, विनय गुप्ता, काशी शर्मा, विनोद कुशवाहा, अभिषेक तिवारी, उमेश तिवारी, शशांक कृष्णन, अभिनव तिवारी, तरुण तिवारी, गया सिंह, जितेंद्र कुशवाहा, भूपेंद्र चौरसिया, मुरलीधर कुशवाहा, हरिकेश कुशवाहा, विजय मौर्या, शिवा कुमार आदि मौजूद रहे।