फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   swimming trial date declared

Deoria News: उत्तर प्रदेश तैराकी संघ ने घोषित की स्टेट व जिला ट्रायल की तिथियां

Sat, 27 Apr 2024 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 27 Apr 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
swimming trial date declared
नेशनल चैंपियनशिप की तिथियां भी निर्धारित, तीन त्रिवेंद्रम में और एक भुवनेश्वर में होगा आयोजित
विज्ञापन

तैराकी से जुड़े लोग मान रहे कि अभ्यास नहीं मिलने से जिले के तैराकों का प्रदर्शन होगा प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। उत्तर प्रदेश तैराकी संघ ने इस सत्र में होने वाले स्टेट व जिला ट्रायल की तिथियां घोषित कर दी है। यह जून माह से शुरू होकर सितंबर माह तक चलेगा। हालांकि, जिले के खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास न मिल पाने के कारण उनका प्रदर्शन प्रभावित रहने की आशंका है।
जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष गंगतेश्वर सिंह व सचिव देवानंद भारती ने शुक्रवार को बताया कि प्रदेश संघ की देखरेख में 14 से 16 जून तक सब जूनियर और जूनियर समन्वय स्टेट डाइविंग व वाटरपोलो चैंपियनशिप लखनऊ में आयोजित होगी। 21 से 23 जून तक सब जूनियर और जूनियर समन्वय स्टेट तैराकी चैंपियनशिप सिद्धार्थनगर व लखनऊ में, एक से सात जुलाई तक सब जूनियर और जूनियर जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता व ट्रायल सभी जिलों में, सात से 12 जुलाई तक सब जूनियर और जूनियर नेशनल डाइविंग व वाटरपोलो चैंपियनशिप त्रिवेंद्रम, 11 से 14 जुलाई तक तैराकी के प्रशिक्षकों की प्रतियोगिता गौतमबुद्धनगर व लखनऊ में, 12 से 14 जुलाई तक सब जूनियर एवं जूनियर स्टेट तैराकी चैंपियनशिप गौतमबुद्ध नगर व लखनऊ, 12 से 14 जुलाई तक ही स्टेट फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से प्रदेश भर के 10 से 15 वर्ष आयु वर्ग के तैराकों के लिए टैलेंट हंट गौतमबुद्धनगर व लखनऊ में आयोजित होगा।
विज्ञापन

28 जुलाई से चार अगस्त तक सीनियर डिस्ट्रिक्ट तैराकी चैंपियनशिप व ट्रायल सभी जिलों में, चार अगस्त को सीनियर स्टेट डाइविंग चैंपियनशिप व ट्रायल लखनऊ में, छह से 11 अगस्त तक सब जूनियर एवं जूनियर नेशनल तैराकी चैंपियनशिप भुवनेश्वर में, 16 से 18 अगस्त तक सीनियर स्टेट तैराकी चैंपियनशिप एवं सीनियर वाटरपोलो लखनऊ में, 18 से 22 अगस्त तक सीनियर नेशनल डाइविंग एवं वाटरपोलो चैंपियनशिप त्रिवेंद्रम में, आठ से 12 सितंबर तक सीनियर नेशनल तैराकी चैंपियनशिप त्रिवेंद्रम में, 21 से 22 सितंबर तक स्टेट शाॅर्ट कोर्स तैराकी चैंपियनशिप लखनऊ में आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदर्शन प्रभावित रहने के आसार
जिला तैराकी संघ के सचिव देवानंद भारती ने बताया कि पिछले सत्र में तैराकी के खिलाड़ियों का ट्रायल पैकाैली स्थित कुटी के सरोवर में कराया गया था। इस बार भी अप्रैल माह समाप्त होने वाला है। तरणताल के नवीनीकरण के बाद इसे समय से चलाया नहीं जा रहा है। ऐसे में जिले के खिलाडि़यों को समय से अभ्यास का मौका अब तक नहीं मिला है। ऐसे में पिछले साल की तरह यहां के खिलाड़ियों का प्रदर्शन प्रभावित रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed