{"_id":"6660ed5b0a4db5dd880c4324","slug":"swimming-pool-repaired-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-127167-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तरणताल बंद, नई टाइल्स लगाने के बाद होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तरणताल बंद, नई टाइल्स लगाने के बाद होगा शुरू
Thu, 06 Jun 2024 04:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 06 Jun 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
- चिकनी टाइल्स लगने से कई खिलाड़ियों के हाथ व पैर कटने की मिल रही थीं शिकायतें
...फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। स्पोर्ट्स स्टेडियम के तरणताल को एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है। कारण यह है कि पुल की ऊपरी दीवार पर लगी चिकनी टाइल्स खिलाड़ियों को नुकसान पहुंचा रही थी, अब इसकी जगह पर खुरदुरी टाइल्स लगाई जाएगी। नवीनीकरण के बाद इसे पिछले माह ही खिलाड़ियों के लिए शुरू किया गया था, हालांकि किनारों पर गलत ढंग से टाइल्स लगने से कुछ खिलाड़ी चोटिल हो गए थे।
रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित तरणताल का पिछले डेढ़ साल से मरम्मत कार्य चल रहा था। नवीनीकरण के बाद एक अप्रैल को डीएम की मौजूदगी में लोकार्पण किया गया, हालांकि लाइफ सेवर का इंतजाम नहीं होने से उस दौरान शुरू नहीं किया जा सका। माध्यमिक शिक्षा विभाग के इंटर कॉलेज के तैराकी के एक खेल शिक्षक को जब विभाग ने रिलीव किया तो 13 मई को तरणताल को खिलाड़ियों के लिए आरंभ कर दिया गया। एक सप्ताह के अंदर ही तैराकी सीखने वाले व शौकिया आने वालों की संख्या 100 से अधिक पहुंच गई और स्टेडियम प्रशासन ने इसे चार शिफ्टाें में चलाना प्रारंभ किया।
15 दिनों के अंदर पुल के किनारों पर चिकनी टाइल्स कई तैराकों के पैरों को नुकसान पहुंचाने लगी। ऐसे में खिलाड़ियों को हो रही असुविधा को देखते हुए 31 मई तक चलाकर पुल को बंद कर दिया गया। साथ ही छोटे व बड़े पुल का पानी निकालकर पुल के दीवार पर लगी चिकनी टाइल्स को बदलने का कार्य प्रारंभ किया गया है, इसकी जगह पर अब खुरदुरी टाइल्स लगाई जा रही है। कार्य पूरा हो जाने के बाद इसे दोबारा शुरू किए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
तरणताल को कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। बड़े पुल से सटे ऊपरी दीवार के चारों तरफ लगी टाइल्स जो चिकनी होने के चलते एवं खिलाड़ियों व शौकिया आने वाले के पैरों को नुकसान पहुंचा रही थी। इसे निर्माण एजेंसी की ओर से बदलने का कार्य किया जा रहा है। कार्य पूरा होने के बाद खिलाड़ियों के लिए इसे दोबारा प्रारंभ कर दिया जाएगा।
- अब्दुल अहमद, प्रभारी क्रीड़ाधिकारी