फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Sweepers running computer keyboards

‘कंप्यूटर की-बोर्ड चलाने वाले’ सफाईकर्मी अब लगाएंगे झाडू

Fri, 14 Feb 2020 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Sweepers running computer keyboards
‘कंप्यूटर की-बोर्ड चलाने वाले’ सफाईकर्मी अब लगाएंगे झाडू
विज्ञापन

देवरिया। गांवों में सफाई करने के बजाए जिला मुख्यालय पर अपनी संबंद्धता कुछ सफाईकर्मियों ने करवा रखी है। कलेक्ट्रेट, विकास भवन के महत्वपूर्ण पटल का कार्य भी देख रहे हैं। इनमें कई तो कंप्यूटर चला रहे थे। इनकी शिकायत आम हुई तो कलेक्ट्रेट में तैनात 27 सफाईकर्मियों को डीएम ने हटा दिया। अब भी कई की आला अधिकारियों के आवास पर तैनाती है।

प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान को सफाईकर्मी अधिकारियों की मिलीभगत से पलीता लगा रहे हैं। ऊंची पहुंच रखने वाले गांवों में तैनात सफाईकर्मी अपनी तैनाती कलेक्ट्रेट और विकास भवन के महत्वपूर्ण पटलों पर करा रखा है। इसके अलावा अनेक सफाईकर्मी ‘साहब’ के आवास पर ड्यूटी बजा रहे हैं। इस वजह से गांवों में सफाई व्यवस्था चरमा गई है। इसकी शिकायत रोज अधिकारियों के पास पहुंच रही है, लेकिन मजबूत पहुंच रखने वाले सफाईकर्मियों को हटाने की कोशिश तक अधिकारी नहीं कर रहे हैं। डीएम तक मामला पहुंचा तो उन्होंने कलेक्ट्रेट के जनसूचना पटल, एडीएम प्रशासन, शिकायत पटल, जिला निर्वाचन कार्यालय, कलेक्ट्रेट नजारत, एनआईसी, कोषागार, डीएम कैंप कार्यालय, भूमि सुधार पटल, सीआरओ कार्यालय में सफाईकर्मियों की संबंद्धता खत्म कर मूल तैनाती स्थल पर तत्काल प्रभाव से जाने का आदेश जारी किया है। अब सवाल यह उठता है कि चार पहिया वाहन से ड्यूटी आने वाले सफाईकर्मी गांवों में कैसे झाड़ू लगाएंगे। अपनी संबंद्धता रुकवाने के लिए सफाईकर्मी जनप्रतिनिधियों के यहां चक्कर काट रहे हैं। वहीं आवास पर तैनात सफाईकर्मियों की संबंद्धता अभी समाप्त नहीं किया गया है। इस बाबत डीएम अमित किशोर ने बताया कि सभी सफाईकर्मियों की संबंद्धता खत्म कर दी गई है। मूल तैनाती स्थल पर ही उनसे कार्य लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed