{"_id":"59735f2fb4718801615eb298eca71a90","slug":"swat-team-commandos-ready-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाट टीम के लिए तैयार होंगे कमांडो ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाट टीम के लिए तैयार होंगे कमांडो
Updated Thu, 25 Feb 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। जिले में किसी भी आपात स्थिति से निबटने के लिए स्वाट टीम की
विज्ञापन
स्पेशल विंग के सात कमांडो तैयार किए जाएंगे।इसके जिले के पुलिसकर्मियों
में से एक एसआई और छह सिपाहियों का चयन किया जाएगा।
एसपी ने इसके लिए तेज तर्रार पुलिसकर्मियों से आवेदन मांगे हैं।एसपी खुद इन सिपाहियों को कमांडो ट्रेनिंग देंगे। कमांडो ट्रेनिंग के लिए इच्छुक पुलिसकर्मियों से आवेदन मांगे गए हैं।
नियत आवेदन पत्र भरकर उन्हें जमा करना है। इसके बाद उनकी योग्यता के अनुसार उनका चयन प्रशिक्षण के लिए किया जाएगा। एनएसजी कमांडो प्रशिक्षण प्राप्त एसपी प्रभाकर चौधरी चयनित लोगों को प्रशिक्षण देंगे।ट्रेनिंग के बाद इन कमांडो को अतिरिक्त सुविधाएं भी मिलेंगी।
साथ ही ये सभी एमपी फाइव गन से भी लैस होंगे। इस संबंध में एसपी ने बताया कि स्वाट टीम को मजबूत करने के लिए कमांडो के चयन की प्रक्रिया शुरू की गई है।
टीम में सात लोगों को शामिल किया जाएगा। मैं खुद कमांडो के लिए चयनित अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग कराऊंगा। एनएसजी कमांडो को मिलने वाले असलहे भी इनके पास होंगे।
स्पेशल विंग खास ऑपरेशन के लिए होगी। शहर में किसी भी स्थिति या उपद्रव से निपटने के लिए इनको तैयार किया जा रहा है। ताकि शहर के लोग सुरक्षित महसूस करें।