फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   swamitva yojna will reduce revenue cases : shahi

राजस्व वादों में कमी लाएगी स्वामित्व योजना : कृषि मंत्री

Sat, 25 Jun 2022 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
swamitva yojna will reduce revenue cases : shahi
राजस्व वादों में कमी लाएगी स्वामित्व योजना : कृषि मंत्री
विज्ञापन

देवरिया। टाउनहाल के ऑडिटोरियम में शनिवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और सांसद डॉक्टर रमापति राम त्रिपाठी ने स्वामित्व योजना के तहत घरौनी का वितरण किया। कृषि मंत्री ने कहा कि स्वामित्व योजना राजस्व वादों में कमी लाएगी। सीएम योगी आदित्य नाथ के लखनऊ में हुए कार्यक्रम का एलईडी के माध्यम से प्रसार किया गया।
मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि स्वामित्व योजना प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की ओर से प्रारंभ की गई अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। प्रदेश में मार्च 2023 तक हर ग्रामवासी को घरौनी का अभिलेख प्राप्त हो जाएगा। घरौनी मिलने से संपत्ति पर उनके अधिकार को वैधता मिल जाएगी और भूमि विवाद में कमी आएगी। लोगों को कोर्ट का चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि घरौनी मिलने से बैंक से लोन प्राप्त करने में आसानी होगी, जिससे अपना स्वरोजगार, व्यवसाय एवं आवश्यक कार्य किया जा सकेगा।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे सांसद डॉक्टर रमापति राम त्रिपाठी ने कहां कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की वजह से लोगों को अपनी संपत्ति पर मालिकाना हक के दस्तावेज मिल रहे हैं। इससे संपत्ति पर उनके अधिकार की पुष्टि के साथ ही आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। राजस्व वादों में कमी के साथ ही लोगों को अपने आवास में रहने का अवसर मिलेगा। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ अलका सिंह ने घरौनी प्रमाणपत्र प्राप्त करने वालों को बधाई दी। एसपी संकल्प शर्मा, सीडीओ रवींद्र कुमार, सीआरओ अमृत लाल बिंद, तहसीलदार आनंद नायक, नायब तहसीलदार धर्मवीर, ब्लॉक प्रमुख बैतालपुर प्रभाकर राय, ब्लाक प्रमुख देवरिया सदर पवन गुप्ता, ब्लाक प्रमुख तरकुलवा रामाशीष गुप्ता, अंबिकेश पांडेय, गंगा शरण पांडेय, डॉ प्रवीण निखर सहित विभिन्न अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

1846 ग्रामों में घरौनी पर होगा मालिकाना हक
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जनपद में 1846 ग्रामों में घरौनी का वितरण होना है। 1630 में ड्रोन सर्वे का कार्य हो चुका है। 315 राजस्व ग्रामों में घरौनी वितरण शत-प्रतिशत कर लिया गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस वर्ष के अंत तक योजना के तहत जनपद के समस्त अधिसूचित गांवों में घरौनी वितरण का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
37,172 लोग बने घरौनी के मालिक
एसडीम सौरभ सिंह ने बताया कि सदर तहसील के 266 ग्रामों में 37,172 घरौनी का वितरण किया जा चुका है। जिन लोगों को घरौनी का प्रमाणपत्र वितरित किया गया, उनमें ओम प्रकाश पारस, नेबूलाल सिंह, अतरुल निशा, राजेंद्र, सुदामा, रुखसाना खातून, रमाकांत, आफताब आलम, गणेश प्रसाद, बजरंगी, नागेंद्र, प्रभाकर, रामविलास आदि शामिल थे।

सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष ने 50 लोगों को दी घरौनी
सलेमपुर। सांसद रवींद्र कुशवाहा व जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी ने शनिवार को तहसील सभागार में 50 लोगों को घरौनी दी। सांसद ने कहा कि इस प्रमाणपत्र से जमीन संबंधी विवादों पर विराम लग जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद तिवारी ने कहा कि आवासीय घरौनी से जमीन की खरीद व बिक्री में भी कोई परेशानी नहीं होगी। आवश्यक सेवाओं में भी यह दस्तावेज काम आएगा। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजन द्विवेदी, तहसीलदार शैलेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह, महबूब, चंद्रभूषण पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed