{"_id":"67faadb63d59f15109052eb6","slug":"suspected-to-be-the-handiwork-of-hired-shooters-in-ram-murats-murder-deoria-news-c-208-1-sdn1004-151418-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: राममूरत की हत्या में भाड़े के शूटरों के हाथ की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: राममूरत की हत्या में भाड़े के शूटरों के हाथ की आशंका
Sat, 12 Apr 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 12 Apr 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/पैकोली। कीर्तन गायक राममूरत की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस उलझी कड़ियों को जोड़ने में लगी हुई है। वारदात स्थल के आगे-पीछे का सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस के हाथ कुछ महत्वपूर्ण क्लू लगे हैं।
उसे और पुख्ता करने के लिए नगर पालिका परिसर स्थित कीर्तन स्थल से आईटीआई चाैराहे तक लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला है। पुलिस भाड़े के शूटरों से हत्या कराने के एंगल पर भी छानबीन कर रही है।
उधर, पुलिस ने धमऊर में वारदात स्थल से कुछ दूरी पर कंबाइन से खेत में फसल की कटाई कर रहे चालक को थाने लाकर पूछताछ की। हालांकि, पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस राममूरत की हत्या का जल्द खुलासा करने का दावा कर रही है।
पुलिस को जानकारी मिली कि हमलावरों ने सुकई परसिया गांव निवासी 55 वर्षीय राममूरत का नगर पालिका से ही पीछा कर रहे थे। धमऊर गांव से कुछ दूर आगे सुनसान जगह देखकर पांच अप्रैल को उनकी गोली मारकर हत्या दी गई थी।
सनद रहे, सुरौली थाना क्षेत्र के सुकई परसिया गांव निवासी राममूरत चौहान पांच अप्रैल की शाम को देवरिया शहर स्थित नगर पालिका परिषद में मंदिर में कीर्तन में गाने गए थे।
कीर्तन समाप्त होने के बाद रात करीब नौ बजे साथी मोतीलाल गुप्ता को रामनाथ देवरिया मोहल्ला स्थित उनके आवास पर छोड़ने के बाद बाइक से घर जा रहे थे। धमउर गांव से पांच सौ मीटर आगे पोखरे के पास सुनसान जगह पर अज्ञात हमलावरों ने राममूरत को गोली मार दी थी।
गोली राममूरत के सीने में लगी थी। इससे उनकी मौके पर मौत हो गई थी।