{"_id":"6ac1ebb0dbe21ef2860277a0","slug":"deoria-khukhundu-police-custody-death-brijpal-father-allegation-2026-10-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देवरिया हवालात में मौत: पिता का आरोप - 'हमारे बच्चे को पुलिस ने मारा, जिम्मेदारों पर दर्ज हो केस'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया हवालात में मौत: पिता का आरोप - 'हमारे बच्चे को पुलिस ने मारा, जिम्मेदारों पर दर्ज हो केस'
Sun, 04 Oct 2026 11:35 AM IST
Rohit Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Published by: Rohit Singh
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:35 AM IST
सार
पिता ने गांजा तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच की मांग उठाई। कहा कि पुलिस यह पता लगाए कि गांजा कहां से लादा गया था? उसे किसने भेजा था और उसकी खेप किसके पास पहुंचाई जानी थी? कैलाश सिंह ने सवाल किया कि इन लोगों तक कार्रवाई क्यों नहीं पहुंची और उनके बेटे की इस पूरे मामले में क्या भूमिका थी।
विज्ञापन
मृतक के पिता कैलाश सिंह ने लगाए आरोप
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
खुखुंदू थाने की हवालात में बृजपाल की मौत के मामले में उसके पिता कैलाश सिंह ने पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि उनके बेटे की मौत पुलिस हिरासत में हुई और इसके लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किया जाना चाहिए। उन्होंने बेटे को पकड़े जाने के बाद परिवार को सूचना नहीं देने पर भी सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
कैलाश सिंह ने कहा कि पुलिस ने जब बृजपाल को पकड़ा था, उसी समय परिवार को इसकी जानकारी दी जानी चाहिए थी। उन्होंने सवाल किया कि पुलिस ने उन्हें फोन क्यों नहीं किया? उनका कहना है कि परिवार को केवल वाहन पकड़े जाने की बात बताई गई। यदि बृजपाल पुलिस की हिरासत में था तो इसकी सूचना उसके घरवालों को तत्काल मिलनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने गांजा तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच की मांग भी उठाई। कहा कि पुलिस यह पता लगाए कि गांजा कहां से लादा गया था? उसे किसने भेजा था और उसकी खेप किसके पास पहुंचाई जानी थी? कैलाश सिंह ने सवाल किया कि इन लोगों तक कार्रवाई क्यों नहीं पहुंची और उनके बेटे की इस पूरे मामले में क्या भूमिका थी।
उन्होंने कहा कि वास्तविक सप्लायर और गांजा मंगाने वाले लोगों को भी पकड़कर पूरे मामले का खुलासा किया जाना चाहिए। मृतक के पिता ने हवालात की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि घटना के समय हवालात पर जिन पुलिसकर्मियों और पहरेदारों की ड्यूटी थी, उनकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि मामले में तीन, चार या जितने भी पुलिसकर्मियों की भूमिका सामने आए, सभी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाए। कैलाश सिंह ने कहा कि बृजपाल के छोटे बच्चों की जिम्मेदारी अब कौन उठाएगा। परिवार पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई चाहता है।