{"_id":"697a5e36fba0d243530dacbb","slug":"sunshine-in-the-morning-clouds-in-the-afternoon-and-cold-in-the-evening-deoria-news-c-208-1-deo1009-173659-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सुबह धूप, दोपहर में बादल और शाम को बढ़ गई ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सुबह धूप, दोपहर में बादल और शाम को बढ़ गई ठंड
Thu, 29 Jan 2026 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। जिले में लगातार बदलते मौसम ने एक बार फिर लोगों को ठंड का एहसास करा दिया है। बुधवार की सुबह जहां तेज धूप खिली रही, वहीं दोपहर होते-होते आसमान में बादल छा गए और शाम ढलते ही ठंडी हवाओं के साथ गलन बढ़ गई।
मौसम के इस उतार-चढ़ाव से जनजीवन प्रभावित हो रहा है और लोग सर्दी से बचाव के लिए दोबारा गर्म कपड़ों का सहारा लेने लगे हैं। सुबह के समय धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली और बाजारों व सड़कों पर चहल-पहल देखी गई।
कई लोग धूप का आनंद लेते नजर आए। लेकिन दोपहर बाद अचानक बादलों की आवाजाही शुरू हो गई, जिससे तापमान में गिरावट महसूस की गई। शाम होते-होते ठंडी हवाएं चलने लगीं और तापमान में और कमी आ गई, जिससे गलन बढ़ गई। मौसम के इस बदलाव का असर खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों पर ज्यादा देखा जा रहा है। सलेमपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. अतुल कुमार ने बताया कि इस तरह के मौसम में सर्दी, खांसी, जुकाम और वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।