{"_id":"68277e6f85b03dac5a03ee52","slug":"summer-camps-will-be-organized-in-government-schools-preparations-have-begun-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-153721-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: राजकीय स्कूलों में लगेगा समर कैंप, तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: राजकीय स्कूलों में लगेगा समर कैंप, तैयारियां शुरू
Fri, 16 May 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 16 May 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शासन की ओर से एडेड ओर वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों में 21 मई से 10 जून तक समर कैंप आयोजन करने का आदेश वापस ले लिया गया है। अब परिषदीय और राजकीय विद्यालयों में शिविर लगेगा। इसके लिए जीआईसी सहित अन्य राजकीय विद्यालयों में तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।
सह जिला विद्यालय निरीक्षक निलेश पांडेय ने शुक्रवार को बताया कि शासन की ओर से जारी नए आदेश में एडेड व सेल्फ फाइनेंस विद्यालय अपने भौतिक व वित्तीय संसाधनों को देखते हुए ऐच्छिक रूप से समर कैंप के आयोजन का निर्णय लेंगे।
समर कैंप का आयोजन विद्यार्थियों, अभिभावकों व शिक्षकों की सहमति से ही होगा। जीआईसी में समर कैंप के आयोजन की तैयारी चल रही हैं।
उधर, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने इस निर्णय के खिलाफ माध्यमिक शिक्षा विभाग के डायरेक्टर और शिक्षा मंत्री को पत्र दिया था। इसके बाद यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गर्मी की छुट्टियों में शिक्षकों को व्यस्त रखना कतई उचित नहीं है। गर्मी में अवकाश उनका अधिकार है। माध्यमिक शिक्षक संघ के विरोध को देखते हुए शासन ने पूर्व में जारी आदेश को वापस ले लिया है संगठन इसका स्वागत करता है।