फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Summer camp reduces the pressure of studies in children

Deoria News: बच्चों में पढ़ाई का दबाव कम करता है समर कैंप

Sun, 21 May 2023 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 21 May 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Summer camp reduces the pressure of studies in children
एनपीएस में समर कैंप का हुआ शुभारंभ, बच्चों ने प्रतियोगिताओं में लिया भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोनूघाट। नेशनल पब्लिक स्कूल सोंदा में शनिवार से समर कैंप का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ के बाद प्रधानाचार्य मुदुला सिंह बघेल ने प्रतिभाग कर कर रहे प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि कैंप के आयोजन का मुख्य उद्देश्य यही है कि बच्चों के व्यक्तित्व का विकास हो सके और विभिन्न गतिविधियों में उनकी क्षमता का पता चल सके।

आगे कहा कि कैंप में दोस्तों संग मौज-मस्ती करने का मौका भी मिलता है। जिससे बच्चों के पढ़ने लिखने का दबाव कम हो जाता है। खेल-खेल में यहां बच्चों को कहानियां और कविताएं याद हो जाती हैं। इंडोर गेम और आउटडोर गेम बच्चों के अंदर आत्मविश्वास पैदा करता है। खुशबू जायसवाल ने कहा कि समर कैंप सभी बच्चों के साथ ही विशेष रूप से उन बच्चों के लिए बहुत ही सहायक होता है, जो बच्चे स्कूल आने से हिचकिचाते हैं। इसके माध्यम से बच्चों में हिचक कम करने का प्रयास किया जाता है। मौके पर प्रतिभागियों की ओर से कठपुतली शो, रंग के साथ मजा (टाई और डाई), जिग जिग बैलेंस गेम, कंप्यूटर गेम सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक गिरीश तिवारी, अंकित सिंह, अहमद, यजुर्वेद्र मिश्र, चंदा मिश्रा, सुमन मिश्रा, पल्लवी मिश्रा, नुपुर मिश्रा, अक्शा अंसारी और शुभम जायसवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed