फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Sumant died due to drowning in the river

Deoria News: नदी में डूबने से हुई थी सुमंत की मौत

Wed, 23 Apr 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 23 Apr 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Sumant died due to drowning in the river
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भटनी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने नदी में डूबने से सुमंत की मौत होने की बात बताई है। दावा है कि रिपोर्ट के अनुसार, शरीर पर चोट के निशान नहीं है। हालांकि सुमंद के परिजन अब भी हादसा मानने से इन्कार कर रहे हैं।
उन्होंने युवक के लापता होने के पूर्व मिले वीडियो में मौजूद युवकों पर केस दर्ज करने की मांग की है। वहीं सोमवार की देर रात फरार आरोपियों के परिजनों को हिरासत में लेने के बाद सुमंत के शव का अंतिम संस्कार किया गया। भटनी के महुरांव गांव निवासी सुमंत की छोटी गंडक नदी में शव मिलने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है। परिजन और ग्रामीण जहां इसे हत्या कह रहे है, वहीं पुलिस की जांच में नदी में नहाने के दौरान सुमंत की डूबने से मौत होने की वजह सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। इससे पुलिस के दावे सही साबित हो रहे ंहै। हालांकि, परिजन आरोपियों पर सुमंत को नदी में डुबाकर मारने का आरोप लगा रहे है।
विज्ञापन

ऐसे में हादसा के पूर्व मिले वीडियो में सुमंत साथ पार्टी कर रहे युवकों की तलाश की जा रही है। पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर दो आरोपियों के परिजनों को भी पूछताछ के लिए थाने लाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया कि सुमंत के साथ चार युवक छोटी गंडक नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान तीन युवक नदी में डूबने लगे। थोड़े देर बाद दो युवक बाहर निकल गए। जबकि सुमंत डूब गया। आरोपी की माने तो वह डर गए और बिना किसी को बताए घर लौट आए।
वहीं सुमंत के पिता बंका यादव ने बताया कि आरोपियों ने बेटे का कपड़ा झाड़ियों में छिपा दिया था। मोबाइल भी गायब है। ऐसे में संदेह है कि आरोपी सुमंत की नदी में डुबाकर हत्या की और साक्ष्य छिपाने के लिए कपड़े और मोबाइल छिपाकर भाग गए।

प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुमंत के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। साथ में नदी स्नान कर रहे युवक से पूछताछ में सुमंत की नदी में डूबने से मौत होने की बात सामने आई है। अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लेने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed