फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Submerged by rising water in the concrete pier skirt

घाघरा में पानी बढ़ने से डूबे पक्के घाट

Sun, 26 Jun 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Sun, 26 Jun 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
Submerged by rising water in the concrete pier skirt
बरहज में घाघरा नदी का जल स्तर बढ़ने लगा है।
 रविवार की शाम से घाघरा का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। जिसके चलते नदी तट के पक्के घाट पानी से डूबने लगे हैं। पानी बढ़ने के चलते कटान भी तेज होने लगी है। घाघरा में पानी बढ़ने से कपरवार संगम तट से लेकर कटईलवां गांव के बीच नदी के उत्तरी किनारोें पर कटान तेज हो गई है। कटान ने संगम तट के किनारे कपरवार व कटईलवां के किसानों के खेतों को नदी में समाहित करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


घाघरा के उस पार विशुनपुर देवार के दो टोलों पर भी कटान हो रही है। वहां के रामयादी चौहान व सुरेश ने बताया कि नदी के पानी में दो दिन से खेत कटकर गिर रहे हैं। इधर नगर में नदी के सभी पक्के घाट पानी में डूब रहे हैं। पानी बढ़ने से लोकनिर्माण विभाग का पीपे का पुल खोल दिया गया है। वहीं मोहन सेतु के निर्माण का काम प्रभावित होने लगा है। तहसीलदार तिलेश्वर प्रसाद ने बताया है कि नदी में पानी बढ़ने से कटान हो रही है। इसकी सूचना अधिकारियों को पहले से ही दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed