{"_id":"6b008f087861c34e160432d0","slug":"students-will-showcase-their-talent-at-the-child-scientist-exhibition-on-the-23rd-deoria-news-c-208-1-deo1049-197099-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 23 को बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में प्रतिभा दिखाएंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 23 को बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में प्रतिभा दिखाएंगे विद्यार्थी
विज्ञापन
देवरिया। जिले में 23 नवंबर को जिला स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इसमें छात्र-छात्राएं वैज्ञानिक मॉडल के माध्यम से अपनी प्रतिभा और नवाचार का प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शनी का मुख्य विषय ''सतत एवं विकसित भारत के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार'' रखा गया है।
पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज की ओर से जारी सूचना के अनुसार, प्रदर्शनी में सात उपविषयों पर मॉडल प्रस्तुत किए जाएंगे। इनमें बेहतर जीवन के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता, हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण, गणितीय मॉडलिंग एवं संगणनात्मक चिंतन, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, स्वदेशी कृषि पद्धतियां, ग्रामीण परिवर्तन के लिए विज्ञान और आपदा प्रबंधन शामिल हैं।
विद्यार्थियों को अपनी रुचि के अनुसार विषय चुनकर मौलिक और उपयोगी वैज्ञानिक मॉडल तैयार करने होंगे। मॉडल के जरिये वास्तविक समस्याओं का समाधान प्रस्तुत करने पर जोर दिया गया है। इसके साथ ही प्रतिभागियों को चार्ट, पोस्टर और परियोजना रिपोर्ट भी तैयार रखनी होगी।
विज्ञापन
प्रदर्शनी में विद्यार्थियों को अपने मॉडल का उद्देश्य, वैज्ञानिक सिद्धांत, कार्यप्रणाली और सामाजिक उपयोगिता की जानकारी भी देनी होगी। इसके लिए विज्ञान शिक्षकों के मार्गदर्शन में तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता और नवाचार की भावना विकसित करना है।