फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Students of 193 educational institutions may be deprived of scholarship

Deoria News: छात्रवृत्ति से वंचित हो सकते हैं 193 शिक्षण संस्थानों के छात्र

Fri, 17 Jan 2025 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 17 Jan 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Students of 193 educational institutions may be deprived of scholarship
देवरिया। जिले के 193 शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राएं के छात्रवृत्ति पाने के मंसूबे पर पानी फिर सकता है। इन संस्थानों ने अभी तक यह प्रक्रिया ही पूरी नहीं की है। निर्धारित प्रक्रिया को सजगता से पूर्ण करने में इनके लापरवाही बरती जा रही है। कक्षा 11 व 12 वीं के 193 शिक्षण संस्थानों ने अब तक अपने संस्थान का प्रोफाइल लाॅक नहीं किया है। इससे छात्रों की तरफ से भरे गए आवेदन पत्र लागिन पर लंबित हैं। संस्थानों को उदासीनता पर सीडोओ ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए इसे तत्काल पूरा करने का निर्देश जिम्मेदारों को दिया है।
विज्ञापन

इसमें लापरवाही बरतने वाले शिक्षण संस्थानों के विरुद्ध कार्यवाही की नोटिस भी जारी की गई है।जिले में दशमोत्तर कक्षा 11 व 12 एवं अन्य दशमोत्तर (कक्षा 11 व 12 को छोड़कर) को छात्रवृत्ति दिए जाने के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। कई शिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों, प्रधानाचार्यों व नोडल अधिकारियों की तरफ से छात्रवृत्ति के आवेदन संबंधी प्रक्रिया पूरी करने में लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन

सीडीओ की तरफ से बृहस्पतिवार को भी गूगल मीट में इन संस्थानों के प्राचार्य, प्रधानाचार्य व नोडल अधिकारियों को इसे पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया गया, ताकि पात्र विद्यार्थी इससे वंचित न रहने पाएं। सीडीओ प्रत्यूष पांडेय ने बताया कि प्रोफाइल लाॅक संबंधी प्रक्रिया पूर्ण होने का प्रमाण पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करना होगा। प्रोफाइल लाॅक व डाटा अग्रसारण की निर्धारित अवधि समाप्त हो जाने के बाद यदि किसी पात्र छात्र-छात्रा को छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिलता है तो इसकी पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित संस्थान के प्रधानाचार्य/नोडल अधिकारी की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed