फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Students learned the intricacies of space through a mobile planetarium.

Deoria News: मोबाइल नक्षत्रशाला से विद्यार्थियों ने समझीं अंतरिक्ष की बारीकियां

Wed, 14 Oct 2026 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 14 Oct 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Students learned the intricacies of space through a mobile planetarium.
देवरिया। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में मंगलवार को अंतरिक्ष में भारत विषय पर मोबाइल प्रदर्शनी और विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी आयोजित की गई। विद्यार्थियों को मोबाइल नक्षत्रशाला के माध्यम से ब्रह्मांड, ग्रहों और नक्षत्रों की जानकारी दी गई। विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी के वरिष्ठ संवर्ग में सुरभि यादव और जूनियर संवर्ग में दीपशिखा ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

विज्ञान विस्तार, स्वदेशी तकनीक एवं नवाचार संचार अभियान-2026 के तहत क्षेत्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी केंद्र तथा वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला एवं तारामंडल, गोरखपुर की ओर से कार्यक्रम आयोजित हुआ।
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने खगोलीय घटनाओं की जानकारी देने के साथ विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया। अंधविश्वास और जादू-टोने से जुड़ी मान्यताओं के पीछे के वैज्ञानिक तथ्यों को भी समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैज्ञानिक अधिकारी महादेव पांडेय, प्रधानाचार्य रामकिंकर मिश्र और उप प्रधानाचार्य ज्ञानेश पांडेय ने विद्यार्थियों को विज्ञान एवं नवाचार के प्रति प्रेरित किया। वरिष्ठ संवर्ग में अनामिका सिंह द्वितीय और सौरभ कुमार तृतीय रहे। जूनियर संवर्ग में अनामिका द्वितीय और कृष्ण तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान शिक्षकों सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

...

प्रदर्शनी में विजेताओं को किया सम्मानित

विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी के वरिष्ठ संवर्ग में सुरभि यादव प्रथम, अनामिका सिंह द्वितीय और सौरभ कुमार तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर संवर्ग में दीपशिखा ने पहला, अनामिका ने दूसरा और कृष्ण ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अमरपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, अशोक कुमार मिश्रा सहित विद्यालय के शिक्षक और अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed