फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Students' intellectual ability assessed through a quiz.

Deoria News: क्विज के जरिये परखी छात्राओं की बौद्धिक क्षमता

Wed, 16 Sep 2026 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 16 Sep 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Students' intellectual ability assessed through a quiz.
लार। स्वामी देवानंद पीजी कॉलेज मठ लार में मंगलवार को विकसित भारत यंग लीडर्स 2027 के तहत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसके जरिये कॅालेज के छात्र-छात्राओं के बौद्धिक स्तर को परखा गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में छात्राएं अव्वल रहीं। प्रथम स्थान पर आने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिला युवा अधिकारी चंद्रभूषण चौबे ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब छात्र अपनी प्रतिभा, नवाचार व नेतृत्व क्षमता का सकारात्मक उपयोग राष्ट्र निर्माण में करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्विज और संवाद जैसे कार्यक्रम छात्रों को अपनी क्षमता पहचानने और देश के विकास से जुड़ने का अवसर देता है।
राष्ट्रीय सेवायोजन के कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र कुमार ने कहा कि छात्रों को शिक्षा के साथ सामाजिक सरोकारों और राष्ट्र सेवा से जोड़ना समय की जरूरत है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में सहायक होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद युवा मंडल के अध्यक्ष िशाल कुमार गुप्ता ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका निर्णायक है।
युवाओं के विचार, ऊर्जा और प्रतिभा को सही दिशा देना हम सभी की जिम्मेदारी है। मेरा युवा भारत के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed