फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Students are in panic due to attack on school bus

Deoria News: स्कूल बस पर हमले से दहशत में हैं छात्र

Sat, 14 Sep 2024 04:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
Students are in panic due to attack on school bus
-डर की वजह से नहीं गए स्कूल, साइड नहीं देने पर मनबढ़ों द्वारा चालक और छात्रों की पिटाई का मामला
विज्ञापन

- हत्या के प्रयास आदि धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। विद्यालय की छुट्टी के बाद छात्रों को घर ले जा रहे स्कूल बस के चालक जगह न होने के कारण साइड नहीं दे सका तो बाइक सवार मनबढ़ों ने चालक, सहायक और छात्रों की पिटाई कर दी। शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद व कुछ अज्ञात लोगों पर हत्या के प्रयास आदि गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। घटना के दूसरे दिन स्कूल बस पर हमला और मारपीट की वारदात से छात्र दहशत में हैं। डर की वजह से शुक्रवार को न छात्र विद्यालय पहुंचे और न ही स्कूल संचालक ने नोनापार गांव के लिए स्कूल बस भेजी।
वहीं स्कूल बस पर हमले और चालक से मारपीट का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसको देखकर क्षेत्र में आरोपियों के प्रति काफी आक्रोश है। लोगों ने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। भटनी के नोनापार व आसपास के अन्य गांवों के रहने वाले सैकड़ों छात्र सलेमपुर तहसील स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में पढ़ते हैं। परिजनों की मांग पर प्रधानाचार्य ने नोनापार से स्कूल तक बस सेवा उपलब्ध कराई है। बृहस्पतिवार को अपराह्न विद्यालय की छुट्टी के बाद नोनापार व समीपवर्ती गांवों के बच्चे बस से घर के लिए निकले।
विज्ञापन

पयासी चौराहा से पहले बाइक सवार युवकों ने बस चालक से हॉर्न बजाकर साइड मांगी, लेकिन सकरी सड़क होने के चलते चालक ने साइड नहीं दे पाया। इससे नाराज आरोपियों ने बस को भरौली चौराहे पर रोक ली और बस पर हमला बोल दिया। चालक उमेश यादव को लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। यह देख सहायक सोनू तिवारी व कुछ स्कूली बच्चे बचाव में खड़े हुए तो आरोपियों ने उनकी भी पिटाई कर दी। चौराहे पर मौजूद लोगों के हस्तक्षेप के बाद आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य वीके शुक्ला की तहरीर पर पुलिस ने भरौली गांव निवासी पंकज मिश्र, अमित मिश्र, बभूसरा पयासी निवासी श्रीकिशुन सिंह व अज्ञात पर हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। चालक, सहायक और अधिकतर बच्चे नोनापार गांव के रहने वाले हैं। इसलिए घटना के बाद से गांव में आरोपियों के प्रति काफी गुस्सा है। लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि स्कूल बस चालक, सहायक व बच्चों से मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। अभी सभी आरोपी घर छोड़कर फरार है, जल्द ही उनको पकड़ जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed