{"_id":"65eb5bb9829f361aa503c7d4","slug":"student-lost-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-120964-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 12 हजार रुपये लेकर बाजार निकला छात्र नहीं पहुंचा घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 12 हजार रुपये लेकर बाजार निकला छात्र नहीं पहुंचा घर
Sat, 09 Mar 2024 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 09 Mar 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू क्षेत्र के बीजापुर झंगटौर का रहने वाला है छात्र
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के बीजापुर झंगटौर का रहने वाला 11वीं का छात्र घर से 12 हजार रुपये लेकर बाजार करने के लिए निकला। लेकिन अब तक वह घर नहीं लौटा है। पिता गांव से लेकर आसपास गांवों और रिश्तेदारियों में खोजबीन करने के बाद दूसरे दिन थाने पहुंचे। पुलिस केस दर्ज कर छात्र की तलाश में जुट गई है।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के बीजापुर झंगटौर निवासी विपुल कुमार बरनवाल के दो बेटे नेहाल कुमार बरनवाल और निखिल कुमार बरनवाल हैं। विपुल क्षेत्र के महुई श्रीकांत चौराहे पर किराना स्टोर की दुकान चलाते हैं। जबकि नेहाल और निखिल दोनों दोघड़ा चौराहे पर जनरल स्टोर की दुकान चलाते हैं। निखिल 11वीं कक्षा का छात्र है। वह पढ़ाई के साथ-साथ भाई की दुकान पर रहकर सहयोग भी करता था।
बृहस्पतिवार की सुबह वह घर से भोजन कर दोघड़ा फिर महुई श्रीकांत चौराहे पर अपनी दोनों दुकानों पर गया। दोनों दुकानों से तकरीबन 12 हजार रुपये लेकर सलेमपुर बाजार जाने की बात कहकर निकला। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो पिता और भाई परेशान हो गए। मोबाइल पर फोन लगाने पर स्विच ऑफ बताने लगा। इसपर परिजनों की चिंता और बढ़ गई।
विज्ञापन
पिता विपुल ने बताया कि उसके ठिकानों, आस-पास गांवों समेत रिश्तेदारियों में खोजबीन करने पर कहीं कुछ पता नहीं चला है। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस छात्र की तलाश में लगी है।