फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   student drowned in saru

Deoria News: सरयू में साथियों के साथ नहाने गए छात्र की डूबने से मौत

Thu, 28 Mar 2024 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 28 Mar 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
student drowned in saru
फोटो समाचार
विज्ञापन

होली त्योहार पर रंग-गुलाल खेलने के बाद नदी तट पर गए थे सभी
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। नगर के सरयू तट स्थित पीपा पुल के पास मंगलवार को नदी में आजाद नगर दक्षिणी निवासी और 12वीं के छात्र रौनक जायसवाल (18) पुत्र जितेंद्र जायसवाल की डूबने से मौत हो गई। जानकारी होने पर घर में चीख-पुकार मच गई। होली त्योहार पर रौनक रंग-गुलाल खेलने के बाद साथियों के साथ सरयू नदी में स्नान करने गया हुआ था।
कांग्रेस पार्टी के नेता जितेंद्र जायसवाल के तीन बच्चे आदर्श, रिया में रौनक सबसे बड़ा था। होली त्योहार के दिन नदी में डूबने से हुई मौत से मां सुनीता देवी रह-रह कर बेहोश हो जा रही थीं। वहीं भाई-बहन बदहवास थे। पर्व के दिन घर में मातम पसर गया।
विज्ञापन

रौनक ने सुबह होते ही परिवार और साथियों के साथ जमकर होली खेली। क्या पता था कि ईश्वर को कुछ और ही मंजूर है। बताया जा रहा है कि दोपहर में करीब 12 बजे रंग-गुलाल खेलने के बाद नहाने नदी की ओर गए हुए थे। इसी बीच पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में चले गए। उन्हें डूबते देख अन्य साथी और आसपास के लोग जब तक कुछ कर पाते वह नदी में लापता हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। करीब तीन घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद उन्हें बाहर निकाला गया और सीएचसी ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने रौनक को मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed