{"_id":"628fc746880ad8152d4c20fc","slug":"student-alleaged-rape-on-lover-deoria-news-gkp4382564180","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 27 May 2022 04:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 04:26 PM IST
सार
देवरिया जिले में बेटी को बहला-फुसलाकर प्रेमी ने उसके साथ अवैध संबंध बनाया, फिर जब बेटी निकाह करने के लिए कह रही है तो अब परिवारवालों का हवाला देकर निकाह से इनकार कर रहा है। एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की दसवीं की छात्रा को उसके प्रेमी ने बहला-फुसलाकर पहले अवैध संबंध बनाया और अब निकाह करने से इनकार कर रहा है। छात्रा की मां ने युवक पर आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दसवीं की छात्रा का क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले रिश्तेदार टैंकर चालक से दो साल पहले प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। नजदीकियां बढ़ीं तो मामला घरवालों तक पहुंच गया। प्रेमिका की मां ने जब प्रेमी को दायरे में रहने की नसीहत दी तो यह बात बेटी को भी नगवार लगी। प्रेमी ने कहा मैं इससे शादी करूंगा। दोनों का प्रेम परवान चढ़ता चला गया।
विज्ञापन
प्रेमिका की मां की बंदिशें भी हट र्गइं। इसके बाद प्रेमी जब भी मुंबई से टैंकर लेकर इधर आता था। वह प्रेमिका के घर ही ठहरता था। दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे। जब इसकी भनक प्रेमी की मां को लगी तो उसने बेटे पर बंदिशें लगा दीं। छात्रा की मां ने बृहस्पतिवार को युवक पर लगाते हुए थाने पहुंचकर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि बेटी को बहला-फुसलाकर प्रेमी ने उसके साथ अवैध संबंध बनाया, फिर जब बेटी निकाह करने के लिए कह रही है तो अब परिवारवालों का हवाला देकर निकाह से इनकार कर रहा है। एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
प्रेमी से अलग होने का दर्द नहीं झेल पाई प्रेमिका, आत्महत्या का किया प्रयास
परिवारवालों द्वारा अपने ऊपर बंदिशें लगते देखकर बौखलाए प्रेमी ने प्रेमिका को सारी बात बताई और कहा मैं जा रहा हूं ट्रेन से कटकर जान देने। इधर, प्रेमिका प्रेमी से अलग होने का दर्द नहीं बर्दाश्त कर पाई। उसने घबराकर घर में रखा जहरीला पदार्थ पी लिया। आनन-फानन घरवाले उसे स्थानीय कस्बा स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।
उधर, प्रेमी को इसकी भनक लगते ही वह रेलवे लाइन पर पहुंचकर जान देने की धमकी देने लगा। जब प्रेमिका से उसकी बात हुई तो उसने मैसेज किया कि अगर तुम ठीक नहीं हुई तो मैं भी जान दे दूंगा। उसने तत्काल रेलवे लाइन पर खड़ा होकर फोटो भी व्हाट्सएप पर भेज दिया। इसके बाद मामला थाने तक पहुंच गया।