{"_id":"69a9c516a02561ff060cd713","slug":"struggle-to-return-after-the-festival-no-confirmed-train-tickets-forced-to-travel-by-bus-deoria-news-c-208-1-deo1022-176325-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: त्योहार के बाद वापसी की जद्दोजहद, ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं, बसों से यात्रा करने की मजबूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: त्योहार के बाद वापसी की जद्दोजहद, ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं, बसों से यात्रा करने की मजबूरी
विज्ञापन
भटनी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते यात्री। संवाद
देवरिया/भटनी। होली का त्योहार खत्म होते ही कामकाजी लोग लौटने लगे हैं। बृहस्पतिवार को बस और रेलवे स्टेशन पर चहल-पहल बढ़ गई। शुक्रवार को और भीड़ आने की उम्मीद है। मुंबई, गुजरात, दिल्ली, पंजाब, कोलकाता आदि जगहों पर जाने वाली ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिलने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग घंटों जनरल बोगी में खड़े होकर सफर करने को मजबूर हैं।
देवरिया जिले से बड़ी संख्या में लोग रोजगार के लिए मुंबई, गुजरात, दिल्ली और पंजाब जैसे शहरों में काम करते हैं। होली का त्योहार मनाने के लिए घर आए लोग अब वापस लौटना चाहते हैं, लेकिन ट्रेनों में लंबी वेटिंग के कारण उनकी यात्रा मुश्किल हो गई है। रेलवे की प्रमुख ट्रेनों में सीटें पहले से ही फुल हो चुकी हैं। मुंबई रूट की काशी, गोदान व पुणे एक्सप्रेस और गुजरात रूट की गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में पांच अप्रैल तक वेटिंग टिकट भी बंद कर दी गई है। इसके अलावा दिल्ली, मथुरा, कोलकाता और पंजाब रूट की ट्रेनों में भी टिकटों की भारी मांग के कारण वेटिंग लिस्ट लंबी हो गई है। ऐसे में होली का त्योहार मनाकर काम पर लौटने वाले यात्रियों को बृहस्पतिवार को देवरिया सदर और भटनी रेलवे स्टेशन पर परेशान देखा गया। कई यात्री काउंटर और ऑनलाइन माध्यम से टिकट की कोशिश करते रहे, लेकिन कन्फर्म सीट नहीं मिलने से उन्हें निराशा हाथ लगी। यात्रियों का कहना है कि त्योहार के बाद हर साल ऐसी स्थिति बनती है, लेकिन अतिरिक्त ट्रेनों की संख्या कम होने से समस्या और बढ़ जाती है। स्टेशन अधीक्षक मनोज पाण्डेय ने कहा कि त्योहार के चलते ट्रेनों में भीड़ हो रही है।
बसों के इंतजार में परेशान हुए यात्री
बृहस्पतिवार की सुबह से ही बस स्टेशन पर वापसी वाले यात्री सामान समेत पहुंचने लगे। देवरिया से गोरखपुर जाने वाली बसों में दोपहर बाद भीड़ बढ़ गई थी। रास्ते ने भी लोग बसों का इंतजार करते रहे। स्टेशन पर ही बसें भरकर निकल रही थीं। इसलिए बीच रस्ते वालों को दो से तीन घंटे इंतजार करना पड़ा। बहुत से लोग किराए पर गाड़ी बुक करके निकले।