फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   strstcher will be avialable on a phone

अब फोन करते उपलब्ध होगा स्ट्रेचर

Tue, 20 Oct 2020 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
strstcher will be avialable on a phone
अब फोन करते उपलब्ध होगा स्ट्रेचर
विज्ञापन

- जिला अस्पताल प्रशासन ने की व्यवस्था
- इमरजेंसी में स्ट्रेचर के लिए जिम्मेदार होंगे प्रभारी व फार्मासिस्ट
देवरिया। बाबू मोहन सिंह जिला चिकित्सालय में इमजेंसी से ओपीडी व अस्पताल गेट से मरीज को ले जाने के लिए स्ट्रेचर की कमी है। इसकी शिकायत मिलने के बाद सीएमएस ने नई व्यवस्था बनाई है। अब अस्पताल गेट से फोन करने पर स्ट्रेचर उपलब्ध हो जाएगा। वहीं इमरजेंसी में स्ट्रेचर उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी प्रभारी व फार्मासिस्ट की होगी। इसके बाद शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जिला अस्पताल के इमरजेंसी से ओपीडी में मरीज को ले जाने में तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। उन्हें स्ट्रेचर के लिए कर्मचारियों का चक्कर लगाना पड़ता है। वहीं अस्पताल गेट से मरीज को ओपीडी में ले जाने के लिए भी लोगों को दिक्कत होती है। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सीएमएस ने नई व्यवस्था बनाई है। अब अस्पताल गेट के बगल में दीवार पर फोन नंबर लिखा होगा। जिस पर फोन करने पर स्ट्रेचर की सुविधा मरीज हो उपलब्ध हो जाएगी। इसके लिए एक वार्ड ब्वाय की जिम्मेदारी होगी। वहीं इमरजेंसी में स्ट्रेचर उपलब्ध कराने के लिए प्रभारी व फार्मासिस्ट जिम्मेदार होंगे। इस व्यवस्था के लागू होने से मरीजों व तीमारदारों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन

इस संबंध में सीएमएस आनंद मोहन वर्मा ने कहा कि स्ट्रेचर न मिलने की शिकायत मिल रही थी। इसके लिए व्यवस्था बनाई गई है। अब फोन करने पर मरीज को स्ट्रेचर उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed