{"_id":"682782b4ebb9d56c9f09b5c1","slug":"strictness-will-be-taken-on-burning-of-stubble-near-railway-track-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-153715-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: रेलवे ट्रैक के पास पराली जलाने पर होगी सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: रेलवे ट्रैक के पास पराली जलाने पर होगी सख्ती
Fri, 16 May 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 16 May 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
भटनी। रेलवे स्टेशन के पास के गांवों में आरपीएफ टीम ने शुक्रवार को रेलवे ट्रैक के किनारे पराली जलाने, बिना अनुमति ट्रैक पार करने और ट्रेनों पर पत्थरबाजी जैसी घटनाओं को लेकर जागरूकता अभियान चलाया।
आरपीएफ जवानों ने स्थानीय लोगों को बताया कि पराली जलाने से ट्रैक को नुकसान हो सकता है। इससे बड़ा हादसा होने की आशंका रहती है। ट्रेनों पर पत्थर फेंकना और अवैध रूप से ट्रैक पार करना न केवल दंडनीय अपराध है, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। टीम ने लोगों से अपील की कि वे रेल संपत्ति की सुरक्षा में सहयोग करें। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी केडी राय ने बताया कि ऐसे अभियान जारी रहेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद