{"_id":"671d63e08ca40f634b03ab54","slug":"stf-raided-and-caught-the-arms-supplier-deoria-news-c-208-1-deo1004-138497-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: एसटीएफ ने छापा मारकर असलहा सप्लायर को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: एसटीएफ ने छापा मारकर असलहा सप्लायर को दबोचा
Sun, 27 Oct 2024 03:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 27 Oct 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/बरहज। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से आई एसटीएफ की टीम ने बरहज थाना क्षेत्र में चार दिनों से डेरा जमाया है। रिमांड पर लिए गए लक्ष्मीपुर निवासी संग्राम सिंह की निशानदेही पर टीम ने बिहार के गुठनी में छापेमारी की। एसटीएफ ने वहां स्थानीय पुलिस के सहयोग से चितविश्राव गांव से असलहा सप्लायर को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया। लक्ष्मीपुर निवासी संग्राम सिंह को 10 दिन पूर्व मध्य प्रदेश की इंदौर एसटीएफ ने करीब आठ अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार किया था। जिसे पुलिस ने सात दिनाें के रिमांड पर लिया है। बुधवार को इंदौर एसटीएफ के प्रभारी माधव सिंह, दो इंस्पेक्टर, दो सब इंस्पेक्टर और सात कांस्टेबल की टीम आरोपी संग्राम सिंह को बरहज लेकर पहुंची। बताया जा रहा है कि पुलिस ने अवैध असलहों की तस्करी में संलिप्त संग्राम सिंह के साथियों के ठिकानों पर दबिश दी। एसटीएफ के अनुसार संग्राम सिंह मध्य प्रदेश से अवैध असलहों की खरीद कर उसकी खेप नगर क्षेत्र के अलावा बिहार प्रांत में पहुंचाता था। जिसके रैकेट में और लोगों के भी शामिल होने की जानकारी पर टीम बरहज पहुंची। बृहस्पतिवार को संग्राम सिंह को लेकर जगह-जगह छापेमारी की। इसके बाद शुक्रवार की शाम बिहार के सिवान जिले के गुठनी पुलिस से संपर्क किया। गुठनी थाना क्षेत्र के चितविश्राव गांव में पहुंचकर असलहा सप्लायर के यहां छापेमारी की। चितविश्राव गांव के चंद्रभान सिंह को एसटीफ ने गिरफ्तार कर लिया।