{"_id":"5dfe58038ebc3e87f54a31d2","slug":"stf-in-deoria-bsa-office-deoria-news-gkp3341815184","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार घंटे तक एसटीएफ ने की पूछताछ, कुछ और शिक्षकों का मांगी सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार घंटे तक एसटीएफ ने की पूछताछ, कुछ और शिक्षकों का मांगी सूची
विज्ञापन
चार घंटे तक एसटीएफ ने की पूछताछ, मांगी सूची
शुक्रवार की देर शाम तक बीएसए कार्यालय में मौजूद रही जांच टीम
नियुक्ति, सत्यापन के साथ ही लेखा अनुभाग के कर्मचारी रहे मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। फर्जी शिक्षक भर्ती प्रकरण की जांच कर रही एसटीएफ की तीन सदस्यीय टीम बीतें शुक्रवार की देर शाम तक बीएसए कार्यालय में जमी रही। इसमें लखनऊ के दो तथा गोरखपुर के एक सदस्य शामिल रहे। करीब चार घंटे तक रुककर उन्होंने नियुक्ति, सत्यापन, एडेड तथा लेखा अनुभाग के बाबुओं से लगातार पूछताछ की। उन्होंने 15 और शिक्षकों के रिकार्ड भी तलब किए। रात 10 बजे के बाद टीम यहां से रवाना हुई।
उधर दिसंबर माह में दूसरी बार टीम के आने से जिले के परिषदीय व एडेड विद्यालयों में फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर कार्य कर रहे शिक्षकों में एक बार फिर खलबली मच गई। शनिवार को परिषदीय विद्यालयों में अवकाश के चलते शिक्षकों में जांच कार्रवाई को लेकर खूब चर्चांएं रहीं। जांच टीम ने बीएसए की मौजूदगी में नियुक्ति, सत्यापन, एडेड पटल देखने वाले एवं पूर्व में कुछ दिनों तक निलंबित रह चुके एक बाबू तथा लेखा अनुभाग के एक चर्चित बाबू से क्रम से पूछताछ की। कुछ शिक्षकों के पैन कार्ड एवं शैक्षिक अभिलेखों से संबंधित सूची भी मांगी। साथ ही कार्यालय में करीब पांच घंटे तक रहकर कई शिक्षकों के बारे में रिकॉर्ड तलब किया तथा इनका मिलान भी किया। मालूम हो कि अब तक जिले के 200 से अधिक शिक्षकों का रिकॉर्ड जांच टीम ने तलब किया है, शनिवार की देर रात 15 और शिक्षकों की सूची भी इसमें जुड़ गई। बीएसए प्रकाश नारायण श्रीवास्तव ने बताया कि जांच टीम ने जो भी जानकारी या अभिलेख मांगे, उन्हें उपलब्ध कराया गया।
तीन सदस्यीय टीम शुक्रवार की देर शाम बीएसए कार्यालय गई थी, कुछ और शिक्षकों का रिकॉर्ड तलब किया गया है। कुछ बाबुओं से भी इस प्रकरण के संबंध में पूछताछ की गई, साथ ही कुछ संदिग्धों का रिकॉर्ड भी लिया गया। अगले माह इस मामले में कुछ बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है। - एसपी सिंह, एसटीएफ प्रभारी गोरखपुर