फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Stepmother beats daughter-in-law for not giving her money

Deoria News: युवती से सौतेली मां ने मांगे रुपये नहीं देने पर मुंह बांधकर पीटा

Wed, 23 Jul 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 23 Jul 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Stepmother beats daughter-in-law for not giving her money
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के दुलहूं गांव में बुधवार की सुबह करीब नौ बजे सौतेली मां ने गुलशन खातून (18) से रुपये मांगे। आरोप है कि जब उसने रुपये देने से इन्कार किया तो मां, भाई और सौतेली बहन ने उसे घर के अंदर कमरे में ले जाकर मुंह बांधकर जमकर पिटाई की। पीड़िता का कहना है कि पिटाई के दौरान उसका मोबाइल फोन भी परिवार वालों ने छीन लिया। दूसरे के मोबाइल से 112 नंबर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने थाने जाकर प्रार्थनापत्र देने की बात कही। पीड़िता थाने पहुंच तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, दुलहूं गांव निवासी गुलशन खातून के माता-पिता की मौत हो चुकी है। उसने बताया कि वह देवरिया में एक प्राइवेट अस्पताल में रहकर काम करती थी। एक माह से काम छोड़ दिया है।
विज्ञापन

इधर, सौतेली मां बुधवार की सुबह रुपये मांगने आई। उनसे बताया कि काम छूट गया है, रुपये नहीं हैं। इसी से नाराज होकर मां, भाई और सौतेली बहन एकराय होकर मुझे पकड़कर घर में ले गए। फिर कमरे के अंदर मुंह बांधकर मारने-पीटने लगे। मुंह बांधने से शोर मचाने पर आवाज बाहर नहीं जा पा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिटाई के बाद जब पुलिस को फोन करने लगी तो मोबाइल फोन भी छीन लिया। किसी तरह बच बचाकर दूसरे के मोबाइल से पुलिस को फोन किया। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस मौके पर जांच करने गई है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed