फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Step of giving people with the PM: nun, Niranjan

पीएम के कदम का जनता दे रही साथ : साध्वी निरंजन

Tue, 22 Nov 2016 11:20 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Tue, 22 Nov 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Step of giving people with the PM: nun, Niranjan
भाजपा के परिवर्तन यात्रा को साध्वी निरंजन ज्योति ने संबोधित किया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। बलिया से चली भाजपा की सत्ता परिवर्तन यात्रा मंगलवार की शाम देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। जगह-जगह भाजपा नेताओं ने इसका स्वागत किया। टाउनहाल में हुई सभा में वक्ताओं ने प्रदेश में 14 वर्ष के वनवास को समाप्त कर भाजपा की सरकार बनवाने की अपील की। परिवर्तन यात्रा की अगुवाई कर रही केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि देश की जनता ने भ्रष्टाचार के खिलाफ नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया। आजादी के बाद देश आर्थिक गुलामी में चला गया था।
विज्ञापन


आम जनता नहीं, माया और मुलायम का विकास हुआ। कुछ के घरों में रुपये भूसे की तरह भरे थे। पीएम के 1000-500 के नोटबंदी के साथ देश की जनता है। उन्होंने कहा कि सदन में पहले जो लोग कालाधन लाने के लिए हंगामा करते थे, आज वे कालाधन बचाने के लिए हंगामा कर सदन नहीं चलने दे रहे हैं। केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने कहा कि परिवर्तन यात्रा को लेकर लोगों के मन में उत्साह है। सपा की सरकार ने केवल आश्वासन देकर लोगों को ठगने का कार्य किया है।
विज्ञापन


पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश की जनता ने परिवर्तन का मन बनाया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल ने कहा कि परिवर्तन की धरती बलिया से शुरू हुई परिवर्तन यात्रा प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का कार्य करेगी। जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने सभी का स्वागत किया। इससे पूर्व जोड़ौरा बाजार में पूर्व विधायक प्रमोद सिंह ने स्वागत किया। इस दौरान सदर विधायक जन्मेजय सिंह, पूर्व एमएलसी रामाशीष राय, अजय उपाध्याय, प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह, जिला प्रभारी रमेश सिंह, पूर्व विधायक रवींद्र प्रताप मल्ल, डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, मारकंडेय शाही, संजय सिंह, विजय कुमार दुबे, धनुषधारी मणि त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed