{"_id":"60da1afb8ebc3eb348131c73","slug":"state-workers-will-strike-in-5-steps-deoria-news-gkp3998923158","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच चरण में आंदोलन करेंगे राज्य कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच चरण में आंदोलन करेंगे राज्य कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच चरण में आंदोलन करेंगे राज्य कर्मचारी
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने जागरण अभियान का किया शुभारंभ
जनपद शाखा के पदाधिकारियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष ने किया विमर्श
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कर्मचारियों की 26 सूत्री मांगों को लेकर पांच चरणों में आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। संयुक्त परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष जेएन तिवारी ने सोमवार को संयुक्त परिषद की जनपद शाखा के पदाधिकारियों के साथ जन जागरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सेवा शर्तों व उनके वेतन का संरक्षण किए जाने, वेतन विसंगति की रिपोर्ट के आधार पर लैब टेक्नीशियन, कैशलेस इलाज की सुविधा, पुरानी पेंशन बहाली आदि मांगों पर सरकार ने शीघ्र विचार नहीं किया तो पांच चरण में आंदोलन किया जाएगा। आठ जुलाई से प्रत्येक जनपद में विभिन्न कार्यालयों में गेट मीटिंग की जाएगी। यह कार्यक्रम एक सप्ताह तक चलेगा। 30 जुलाई को जनपद मुख्यालयों पर प्रदर्शन करके जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव को ज्ञापन भेजा जाएगा। 14 सितंबर से मंडलीय बैठकों का कार्यक्रम करके जन जागरण किया जाएगा। इसमें संयुक्त परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रतिभाग करेंगे। 20 अक्तूबर को परिषद के पदाधिकारियों व जनपद शाखा के पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक कर कार्यक्रम की समीक्षा की जाएगी। 22 को लखनऊ में धरना प्रदर्शन करके मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा।
संयुक्त परिषद ने लिखा अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य को पत्र
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जेएन तिवारी ने सोमवार को शाखा के पदाधिकारियों के साथ जन जागरण बैठक की। इसमें जिला चिकित्सालय में कार्यरत कर्मचारियों को शासन द्वारा स्वीकृत विशेष कोविड भत्ते का भुगतान नहीं होने के प्रकरण को जेएन तिवारी ने गंभीरता से लिया। उन्होंने अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य को पत्र लिखा। इस दौरान जिला अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा, रामेश्वर पांडेय, विनय पांडेय, घनश्याम पांडेय आदि मौजूद रहे।