फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   state warned of the action

सतासी स्टेट ने कार्रवाई की चेतावनी दी

Mon, 30 May 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Mon, 30 May 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
state warned of the action
नगर के दुग्धेश्वरनाथ वार्ड में दुर्गा मंदिर के पीछे पोखरे के सुंदरीकरण में खराब ईट और खराब काम करने का विरोध में नारेबाजी करते पूर्व चेयरमैन सुबाषचंद मद्धेशिया और मोहल्ले वाले
दुग्धेश्वरनाथ मंदिर के पास पोखरे के मालिकाना हक को लेकर नगर पंचायत और सतासी राज घराना आमने सामने आ गए है। सतासी स्टेट के उत्तराधिकारी ने नगर पंचायत पर निजी पोखरे की मरम्मत के नाम पर सरकारी धन के दुरूपयोग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ विधिक कार्रवाई करने को कहा। वहीं निर्माण कार्य में खामियों को लेकर पूर्व चेयरमैन सुुुुभाष मद्घेशिया ने सोमवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने पोखरे जीर्णोद्घार के नाम पर नगर पंचायत का रकम बर्बाद करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मंदिर के पीछे पुराने पोखरे के जीर्णोद्घार को नगर पंचायत ने 37 लाख रुपये की निविदा स्वीकृत की है। सोमवार को पूर्व चेयरमैन निर्माण स्थल पर पहुंच कर कहा कि निर्माण कार्य में घटिया किस्म की ईंटों का प्रयोग हो रहा है। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता की जांच कर कार्रवाई की मांग की। सतासी स्टेट के अधिवक्ता धनंजय सिंह ने कहा कि नगर पंचायत अनाधिकृत तौर पर पोखरे की मरम्मत करा रहा है। यह पोखरा सतासी स्टेट का है। इसकी विधिक मालकिन सतासी स्टेट की उत्तराधिकारी कादंबरी सिंह है। निजी जमींन पर टेंडर निकालकर काम कराना नियम और कानून के खिलाफ है। सतासी राज नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ विधिक कार्रवाई करेगा। नगर पंचायत अध्यक्ष   छठ्ठे लाल निगम का कहना है कि पोखरा सार्वजनिक है। यदि स्टेट के पास कोई मालिकाना हक का कागजात हो तो दिखा सकते हैं। इस पोखरे का निर्माण समाजसेवी बंशगोपाल साहू ने कराया था। नगर पंचायत सार्वजनिक पोखरे का जीर्णोद्धार करा रहा है। यदि खराब काम हो रहा होगा तो उसकी जांच कर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed