फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   State minister accused of occupying temple land, Mahant takes to the streets

Deoria News: राज्यमंत्री पर मंदिर की जमीन कब्जाने का आरोप, सड़क पर उतरे महंत

Wed, 20 Aug 2025 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
State minister accused of occupying temple land, Mahant takes to the streets
सुभाष चौक पर पुलिस बल के साथ मौजूद एएसपी द​​क्षिणी सुनील कुमार, सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डीव अन्
देवरिया। राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम पर मनोकामना पूर्ण हनुमान मंदिर की जमीन कब्जाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार की सुबह महंत राजेश नारायण दास सड़क पर धरने पर बैठ गए। प्रशासन ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया और शाम को पैमाइश के बाद मंदिर परिसर की ओर बना गेट सील करा दिया। इस पर मंत्री समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच पुलिस और प्रशासनिक अफसरों से उनकी नोकझोंक भी हुई। बाद में पहुंचीं मंत्री ने समर्थकों को शांत कराया।
विज्ञापन


देवरिया खास स्थित मनोकामना पूर्ण हनुमान मंदिर की जमीन के विवाद में मंगलवार को सुबह से देर शाम तक हंगामा हुआ। महंत राजेश नारायण दास सुबह करीब 10 बजे मंदिर चौराहे पर धरने पर बैठ गए। उनका आरोप था कि राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम मंदिर की जमीन कब्जाने की कोशिश कर रहीं हैं, प्रशासन भी उनकी मदद कर रहा है। महंत के धरने की जानकारी पर स्थानीय लोगों व श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना पर एसडीएम श्रुति शर्मा, सीओ संजय कुमार रेड्डी, कोतवाल डीके सिंह भी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। अधिकारियों ने शाम पांच बजे मंदिर की भूमि की पैमाइश कराने का भरोसा देते हुए महंत को धरने से हटाया।
विज्ञापन


शाम को पैमाइश के बाद प्रशासन ने मंदिर परिसर की ओर बना गेट सील करा दिया। गेट सील कराए जाने पर राज्य मंत्री के समर्थक आक्रोशित हो गए और अधिकारियों को घेर लिया। समर्थक गेट का सील हटाने की मांग कर रहे थे। करीब आधे घंटे तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। बाद में राज्य मंत्री के समझाने पर समर्थक शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, एसडीएम सदर श्रुति शर्मा ने कहा कि पैमाइश पूरा नहीं हो पाई है। तनावपूर्ण माहौल को लेकर पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर बीएनएसएस की धारा 164 के तहत जमीन कुर्क कर ली गई है। दोनों पक्षों को कोर्ट के समक्ष अपना पक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।

सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी ने कहा कि कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया था जिसे नियंत्रित कर लिया गया। हालांकि, एहतियातन मंदिर परिसर और उसके आसपास पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।


राज्य मंत्री ग्राम्य विकास विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि मंदिर के पास मेरी पुश्तैनी जमीन है। यहां की बेटी हूं और अपनी बाउंड्री के अंदर अपने पटीदार की तरफ वाले हिस्से में कार्य करा रही हूं। मंत्री होने के नाते मुझे बदनाम किया जा रहा है। मंदिर की जमीन में मैं कोई कार्य नहीं करा रही हूं। महंत का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed