{"_id":"6413623d8a0fe7770c0de874","slug":"state-level-woman-cricket-from-tomorrow-deoria-news-c-7-1-87558-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: राज्य स्तरीय ओपन महिला क्रिकेट प्रतियोगिता कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: राज्य स्तरीय ओपन महिला क्रिकेट प्रतियोगिता कल से
Fri, 17 Mar 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 17 Mar 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ टीमें लेंगी हिस्सा, 18 से 24 मार्च तक स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले जाएंगे मैच
विजेता को 51 हजार रुपये व उपविजेता को मिलेंगे 31 हजार रुपये और ट्राॅफी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। यूपीसीए की देखरेख में रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में 18 से 24 मार्च तक राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता होगी। इसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों की कुल आठ टीमें प्रतिभाग करेंगी। इसके विजेता को 51 हजार तथा उपविजेता को 31 हजार रुपये एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। तैयारियां जोर-शोर से की जा रहीं हैं।
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से स्व. राजगृह सिंह ओपन महिला राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजक अरविंद कुमार सिंह एवं देवरिया क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष नागेंद्र त्रिपाठी ने यह जानकारी दी। बृहस्पतिवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में इन्होंने बताया कि यूपीसीए की ओर से इस ओपन प्रतियोगिता को मान्यता दी गई है।
इसमें गोरखपुर, गाजियाबाद, प्रयागराज, गाजीपुर, झांसी, आगरा, कानपुर व मेजबान देवरिया टीम हिस्सा लेंगी। बाहर से आने वाली टीमों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से स्टेडियम में बने जिम हाल में ठहराया जाएगा। आठों टीमों को दो पूल में बांटा गया है।
विज्ञापन
नाकआउट आधार पर प्रत्येक मैच-30-30 ओवर का एवं मैच सुबह 8:45 बजे यूपीसीए पैनल के अंपायरों व स्कोरर की देखरेख में प्रारंभ हो जाएगा। उद्घाटन मैच गोरखपुर व प्रयागराज के मध्य खेला जाएगा। मैन ऑफ द मैच को एक हजार रुपये व ट्राॅफी, मैन ऑफ द सीरीज को पांच हजार रुपये व ट्राॅफी, बेस्ट बैटर, बॉलर व फील्डर को 2100-2100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में बीसीसीआई के सभी नियम व शर्तें लागू होंगी। उद्घाटन मैच की मुख्य अतिथि राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम एवं निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह रहेंगी।