{"_id":"67ddc3bea6a40112a702c1a0","slug":"star-eleven-bakers-beat-gauri-bazar-by-175-runs-deoria-news-c-208-1-sdn1004-149730-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: स्टार इलेवन बेकर्स ने गौरी बाजार को 175 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: स्टार इलेवन बेकर्स ने गौरी बाजार को 175 रन से हराया
Sat, 22 Mar 2025 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 22 Mar 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त देवरिया क्रिकेट लीग में शुक्रवार को खेले गए मैच में स्टार इलेवन बेकर्स ने फैसल एकेडमी गौरी बाजार को 175 रन से हरा कर दो अंकों की बढ़त बनाई। विजयी टीम के शशांक यादव को मैन ऑफ मैच चुना गया।
बीआरडी बीडी पीजी कॉलेज बरहज ग्राउंड पर देवरिया क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित देवरिया क्रिकेट लीग में शुक्रवार को लीग दौर का मुकाबला फैसल एकेडमी गौरी बाजार और स्टार बेकर्स इलेवन देवरिया के बीच खेला गया। सुबह में स्टार बेकर्स इलेवन के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए, निर्धारित 35 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 265 रन बनाए, जिसमें अरमान मलिक ने 45, फैजान हुसैन ने 39, अभिनव श्रीवास्तव ने 37, सत्यम ने 27, अर्पित चौरसिया ने 21, आर्यन यादव एवं अंगद सिंह ने 20-20 तथा सार्थक राव ने 11 रन का योगदान दिया। फैसल एकेडमी गौरी बाजार की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आशुतोष कुमार, शिवम यादव एवं अनुकूल नारायण ने दो-दो विकेट तथा रितेश राजभर ने एक विकेट प्राप्त किया।
266 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फैसल एकेडमी गौरी बाजार की पूरी टीम 90 रन ही ऑल आउट हो गई, जिसमें नीरज यादव ने 40, रितेश राजभर ने 15 तथा आरव प्रताप ने 10 रन का योगदान दिया। स्टार बेकर्स इलेवन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए शशांक यादव ने चार, फैजान हुसैन ने दो तथा आर्यन यादव, अजीत चौहान एवं शौर्य ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले स्टार बेकर्स इलेवन के शशांक यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।