{"_id":"662ab9a59512f6dc0909d1d9","slug":"staff-nurse-found-absent-worker-found-without-dress-reprimanded-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-124149-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गैर हाजिर मिली स्टाफ नर्स, बिना ड्रेस में मिले कर्मी को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गैर हाजिर मिली स्टाफ नर्स, बिना ड्रेस में मिले कर्मी को फटकार
विज्ञापन
- सीएमएस और प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक ने किया निरीक्षण
- अनुपस्थित स्टाफ नर्स से स्पष्टीकरण तलब
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में पीआईसीयू, एआरटी सेंटर सहित अन्य स्थानों का बृहस्पतिवार को सीएमएस और प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक ने औचक निरीक्षण किया। इसमें एक स्टाफ नर्स अनुपस्थित मिली। उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है। जबकि एक एमपीडब्लू (मल्टी परपज वर्कर) के बिना ड्रेस में मिलने पर फटकार लगाई।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में विभिन्न विभागों व वार्डों में कर्मचारियों की उपस्थिति और व्यवस्था देखने के लिए सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा और प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजीत पाल निकले। वह एंटी रैबीज इंजेक्शन कक्ष में पहुंचे तो एमपीडब्लू बिना ड्रेस में मिला। उन्होंने फटकार लगाते हुए चेतावनी दी। इसके बाद पीआईसीयू में पहुंचे तो गंदगी मिली और बेड पर चादर ठीक से बिछा नहीं मिला। उन्होंने व्यवस्था को और बेहतर करने तथा कर्मियों को मरीजों को समय से दवा उपलब्ध कराने, ब्लड का सैंपल लेकर शीघ्र जांच कराने और रिपोर्ट मिलने पर तत्काल डॉक्टर को दिखाने का निर्देश दिया। कहा कि तीमारदारों को दवा का डोज व समय अच्छी तरह से बताएं।
उन्होंने एआरटी सेंटर और एकीकृत जांच एवं परीक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। यहां एक स्टाफ नर्स कई दिन से अनुपस्थित मिलीं और सफाई संतोषजनक नहीं थी। उन्होंने सफाई को बेहतर कराने का निर्देश दिया। सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि एक स्टाफ नर्स कई दिनों से गैर हाजिर मिली, उनसे और बिना ड्रेस में मिले एमपीडब्लू से स्पष्टीकरण मांगा गया है। पीआईसीयू में सफाई व्यवस्था ठीक करने व मरीजों को ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को भर्ती कराया
देवरिया। मेडिकल कॉलेज के मेडिकल फीमेल वार्ड में मानसिक रूप से विक्षिप्त एक महिला को भर्ती कराया गया है। महिला को लेकर मंगलवार की रात कुछ समाजसेवी सीएचसी बरहज पहुंचे। इसके बाद सूचना मिलने पर महिला कल्याण विभाग की टीम पहुंची। इसके बाद से एंबुलेंस से लेकर बुधवार को मेडिकल कॉलेज पहुंची। वन स्टाफ सेंटर की मीनू सिंह ने सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा को सूचना दी। इसके बाद महिला को भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर दिया गया।