{"_id":"6312484d2be0bd2af4328cfe","slug":"stae-minster-taken-meeting-deoria-news-gkp4491722146","type":"story","status":"publish","title_hn":"पात्र व्यक्ति को ही मिले योजनाओं का लाभ : ग्राम्य विकास राज्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पात्र व्यक्ति को ही मिले योजनाओं का लाभ : ग्राम्य विकास राज्यमंत्री
विज्ञापन
राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने विकास भवन के गांधी सभागार में अधिकारियो के साथ की बैठक।संवाद
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पात्र व्यक्ति को ही मिले योजनाओं का लाभ : ग्राम्य विकास राज्यमंत्री
स्वास्थ्य, बिजली के कार्यों पर जताई नाराजगी, सुधार के लिए दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। ग्राम्य विकास राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने शुक्रवार को विकास भवन स्थित गांधी सभागार में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उन्नयन के लिए प्रतिबद्ध है। सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को ही मिले।
समीक्षा बैठक में ग्राम्य विकास राज्य मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग और बिजली निगम के कार्यों पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। कहा कि इन दोनों विभागों को जन अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए अधिक प्रयास करने की आवश्यकता है। ग्राम्य विकास राज्यमंत्री ने प्रभारी सीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह को जनपद के समस्त सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों के टेस्ट किए जाएं, यदि कहीं किसी जांच मशीन में खराबी है तो उसे अविलंब दुरुस्त करा लिया जाए। उन्होंने गो-वंश संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों को और प्रभावी बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिश्चंद्र नाथ ने ग्राम्य विकास राज्य मंत्री को बताया कि स्कूल चलो अभियान के तहत जनपद में कुल 52,787 बच्चों का नामांकन इस वर्ष कराया गया है। ग्राम्य विकास राज्य मंत्री ने बीएसए को स्कूलों की निगरानी और प्रभावी ढंग से करने के निर्देश दिए। जिला पूर्ति अधिकारी ने ग्राम्य विकास राज्य मंत्री को अवगत कराया कि जनपद में कुल 5,27,502 पात्र गृहस्थी योजना एवं अंत्योदय कार्ड योजना धारियों को जुलाई माह में 1,13,260 क्विंटल चावल का वितरण किया गया है। जनपद के समस्त नगर निकायों के 166 वार्डों में कूड़े का डोर-टू-डोर कलेक्शन किया जा रहा है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने ग्राम्य विकास के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करें। बैठक के उपरांत ग्राम्य विकास राज्य मंत्री ने स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाये गए उत्पादों के स्टॉल का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल से महिला सशक्तीकरण को बल मिलेगा और महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी।
समीक्षा बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद तिवारी, सीडीओ रवींद्र कुमार, डीएफओ जगदीश आर, डीसी मनरेगा बीएस राय, डीपीओ कृष्णकांत राय, डीपीआरओ कृष्णकांत राय, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी आरके सिंह सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
पोषण जागरुकता रैली को किया रवाना
देवयरिया। ग्राम्य विकास राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने विकास भवन परिसर में पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि बच्चों, किशोरियों एवं महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार, व इसके लिए प्रभावी क्रियान्वयन किया जाना चाहिए।