फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Stadium XI, Devansh and Faisal Academy won the matches

Deoria News: स्टेडियम इलेवन, देवांश व फैसल एकेडमी ने जीते मैच

Tue, 22 Oct 2024 05:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 22 Oct 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
Stadium XI, Devansh and Faisal Academy won the matches
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को खेल निदेशालय की ओर से दो दिवसीय जिला स्तरीय जूनियर बालक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नाकआउट राउंड के आधार पर खेले गए पहले दिन के मुकाबले में स्टेडियम इलेवन, देवांश एकेडमी, फैसल एकेडमी और देवरिया छात्रावास ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में जगह बनाई।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं जिला ओलंपिक संघ के अजय जायसवाल व विशिष्ट अतिथि जिला उद्यान अधिकारी श्रीराम सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय कर किया। प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया और प्रत्येक मैच 10-10 ओवर के खेले गए। पहला मैच स्टेडियम इलेवन और देवरिया क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए देवरिया क्रिकेट एकेडमी ने छह विकेट के नुकसान पर 100 रन बनाए। जवाब में उतरी स्टेडियम इलेवन ने 8 ओवर में बिना विकेट गिरे ही लक्ष्य हासिल कर लिया। स्टेडियम के तरफ से अनूप यादव ने सर्वाधिक 77 रन बनाए। दूसरा मैच देवांश क्रिकेट एकेडमी और सहोदरा क्रिकेट एकेडमी सलेमपुर के बीच खेला गया। टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करते हुए देवांश एकेडमी ने 10 ओवर में 110 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में उतरी सहोदरा एकेडमी की पूरी टीम 10 ओवर में 77 रन ही बना सकी। देवांश एकेडमी के तरफ से अंश ने सर्वाधिक 20 व सर्वेश ने 18 रन बनाए। दिन का तीसरा मैच क्रिकेट छात्रावास और कमला क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। टॉस जीत छात्रावास ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 130 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में उतरी कमला एकेडमी 10 ओवर छह विकेट के नुकसान पर 50 रन ही बना सकी। छात्रावास के तरफ से प्रांजल रावत ने 39, ओम तिवारी ने 32 रन बनाए। चौथा मैच फैसल एकेडमी और तारकेश्वर एकेडमी के बीच खेला गया। टॉस जीत तारकेश्वर क्रिकेट एकेडमी पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 43 रन ही बना सकी। जवाब में उतरी फैसल एकेडमी ने छह ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर ही आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। फैसल एकेडमी की तरफ से सर्वाधिक स्कोर रितेश ने 14 ,राजू ने 10 रन बनाए। जिला क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता का सेमीफाइनल और फाइनल मैच मंगलवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed