फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   St. Xavier's and RL Academy dominated

Deoria News: सेंट जेवियर्स व आरएल एकेडमी का रहा दबदबा

Sat, 13 May 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 13 May 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
St. Xavier's and RL Academy dominated
प्रधानाचार्य के साथ सेंट जेविर्यस स्कूल के टॉपर छात्र
प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने स्कूल के छात्रों को मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। सीबीएसई 12वींं एवं 10वीं के परिणाम में सेंट जेवियर्स स्कूल व आरएल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों का इस बार भी दबदबा रहा। परिणाम के बाद प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने स्कूल के छात्रों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी।

नगर के सेंट जेवियर्स स्कूल के 12वीं के छात्र दीपक गुप्ता ने 94 प्रतिशत अंक एवं कक्षा 10वीं के छात्र रुद्र प्रताप मिश्र ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया है। विद्यालय के 12वीं के छात्र अजय कुमार यादव 93.2, अंशुमान मिश्र 92, साहिक वारसी 91.4, सौम्या मिश्रा ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। वहीं 10वीं की अंशिका साईं गुप्ता 96, निखिल गुप्ता 95.6, अभय यादव 95.6 एवं फैजान असारी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. अभिनव नाथ तिवारी एवं प्रधानाचार्य वीके शुक्ल ने सभी छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आरएल एकेडमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल के 12वीं के छात्र आदित्य यादव 92 प्रतिशत, सूरज कुमार 91.9, श्वेता कुशवाहा 86.8, अदिति बरनवाल 85.8, आशी फिरदोस 85, गौरी गुप्ता 83.9, आयुषी शर्मा 83, आशुतोष कुमार सिंह 82.6, आदित्य दुबे 80.1 अर्जित कर शीर्ष स्थान पर रहे। दसवीं में आशीष चौरसिया 93, दया निधान 93, अजीत विश्वकर्मा 92, अदिति गुप्ता 91.6, अमन गुप्ता 92, ईशान गुप्ता 93, राजवीर सिंह 90, सोनम चौहान 90,विकास कुमार चौरसिया 90.2,शिवम कनौजिया 90, अरवा रहमान 85,शिखा तिवारी 84 पाकर शीर्ष स्थान पर रहे। विद्यालय का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा।विद्यालय के बच्चों के बेहतर प्रदर्शन एवं बोर्ड परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर संस्था के डायरेक्टर संदीप कुमार श्रीवास्तव व प्रधानाचार्य संजय कुमार पांडेय ने बच्चों एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं मझौलीराज के रौनी गंगाचक स्थित एस वी इंटरनेशनल स्कूल के दसवीं के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया। विद्यालय के छात्र पुष्कर तिवारी ने 92.6, शौर्य मिश्र ने 92, शाहिद खान ने 90 और सचिन चौहान ने 81.4 अंक प्राप्त किया। मईल प्रतिनिधि के अनुसार कैम्ब्रिज इंटर नेशनल स्कूल 12वीं के छात्रा सुगंधा दुबे 87.2, मधू कुशवाहा 85.2, आयुष गुप्ता, 85.6 प्रतिशत, दसवीं में श्रुति कुशवाहा 95, अंशु पाठक 91.5, अनुपमा गोड़ 91.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। छात्रों के उत्तीर्ण होने पर विद्यालय के प्रबंधक वीरेंद्र चौधरी ने छात्रों को शुभकामनाएं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed