फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   SS Mall owner under control, police will record the statement of the couple on conversion

Deoria News: एसएस मॉल के मालिक पर नकेल, धर्मांतरण पर दंपती का बयान दर्ज करेगी पुलिस

Sun, 14 Sep 2025 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 14 Sep 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
SS Mall owner under control, police will record the statement of the couple on conversion
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। एसएस माॅल के मालिक के दबाव में आकर धर्मांतरण करने वाले दंपती का बयान पुलिस सोमवार को दर्ज करेगी। इसके लिए कोतवाली पुलिस ने नोटिस दिया है।
वहीं पुलिस युवती के धर्मांतरण कराने के मामले में फरार चल रहे एसएस मऍल के मालिक को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है। मॉल पर काम करने वाले व रिश्तेदारों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसपी विक्रांत वीर ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई है।
मदनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती एसएस मॉल देवरिया में काम करती थी। उसने एक सितंबर को पुलिस को तहरीर देकर एसएस मॉल के मालिक उस्मान गनी, उसकी पत्नी और इसके साले पर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने तथा अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया था। पुलिस इस मामले में तीनों पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए। आरोपियों पर दबाव बनाने के लिए पुलिस रिश्तेदारों व मॉल में काम करने वाले कुछ वर्करों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अभी यह मामला ठंडा नहीं हुआ था कि रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बेलवा गांव निवासी दातात्रेय नाथ गुप्ता और उसकी पत्नी गायत्री एसएस मॉल के मालिक उस्मान गनी के संपर्क में आए। एसएस मॉल का शाखा ईजी मॉर्ट का मैनेजर दातात्रेय को बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि दंपती के आर्थिक कमजोरी का फायदा उठाकर दोनों का धर्मांतरण करा दिया। युवती का मामला सामने आने के बाद दंपती भी मुखर हुए और सदर विधायक के संपर्क में आए। दोनों का विधायक ने मूल कागजात निकलवाया और परिवार रजिस्टर में हिंदू मिले।

इस आधार पर साक्ष्य के साथ सदर विधायक ने सोशल मीडिया पर अपने अकाउंट से पोस्ट किया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। इस क्रम में कोतवाली पुलिस ने दंपती को रविवार को नोटिस जारी कर कोतवाली में बयान दर्ज करने के लिए बुलाया है। सीओ संजय रेड्डी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
दंपती को नोटिस देकर बयान दर्ज कराने के लिए कोतवाली में बुलाया गया है। बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed