Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Sriprakash Mani played an important role in the 1971 war

Deoria News: श्रीप्रकाश मणि ने 1971 के युद्ध में निभाई थी अहम भूमिका

Sun, 08 Nov 2026 08:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
Sriprakash Mani played an important role in the 1971 war
देवरिया। लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी का सैन्य जीवन कई महत्वपूर्ण उपलब्धियों से भरा रहा। वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में बांग्लादेश मोर्चे पर उन्होंने सैन्य जिम्मेदारी निभाई थी। करीब चार दशक तक भारतीय सेना में सेवाएं देने के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया।
विज्ञापन

अपनी नेतृत्व क्षमता और सैन्य अनुभव के दम पर वह सेना के उप प्रमुख के पद तक पहुंचे। मार्च 1993 में वह सेवानिवृत्त हुए। 30 जून 1935 को जन्मे श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी ने जून 1955 में भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त किया था। शुरुआती तैनाती जम्मू-कश्मीर में रही। फरवरी 1957 में वह 63 कैवलरी से जुड़े। वर्ष 1964-65 में नागालैंड में स्क्वाड्रन कमांडर के रूप में जिम्मेदारी संभाली। वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान बांग्लादेश मोर्चे पर उनकी तैनाती रही। इस युद्ध के बाद बांग्लादेश एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अस्तित्व में आया।
विज्ञापन

युद्ध के बाद भी उनका सैन्य सफर जारी रहा। वर्ष 1976 में उन्होंने मिजोरम में उग्रवाद विरोधी अभियानों में सेवाएं दीं। वर्ष 1982 में वह 3 (आई) आर्मर्ड ब्रिगेड के कमांडर बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 1985 से 1988 तक आर्मर्ड डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) रहे। इसके बाद 1988 से 1990 तक रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) में कॉम्बैट व्हीकल्स के महानिदेशक की जिम्मेदारी संभाली।

वर्ष 1990 से 1992 तक उन्होंने द्वितीय कोर की कमान संभाली। इसके बाद 1992 में सेना के उप प्रमुख बने। सैन्य क्षेत्र में उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए वर्ष 1986 में अति विशिष्ट सेवा मेडल (एवीएसएम) और 1992 में परम विशिष्ट सेवा मेडल (पीवीएसएम) से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed