फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sports training closed from february

Deoria News: वार्षिक प्रशिक्षण खेल शिविर फरवरी से बंद

Sun, 03 Mar 2024 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 03 Mar 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
sports training closed from february
वर्तमान सत्र में आवंटित हुआ था सात खेलों का शिविर ताइक्वांडो सहित अन्य खेलों में खिलाड़ियों ने किया जिले का नाम
विज्ञापन


...फोटो समाचार


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतिदिन आने वाले खिलाड़ियों का अभ्यास पिछले माह से ही बंद चल रहा है। इससे बिना प्रशिक्षक के ही वह खेलने को विवश हैं। ऐसे में बेहतर खिलाड़ी बनकर उभरने और अपने खेल में बड़ा नाम करने के उनके सपनों को उड़ान नहीं मिल पा रही है।
जिला खेल कार्यालय में इस सत्र में कुश्ती, खो-खो, ताइक्वांडो, हॉकी, एथलेटिक्स, फुटबाल, हैंडबाल खेल के प्रशिक्षण शिविर आवंटित हुए थे। ये पिछले अप्रैल माह से प्रारंभ होकर 31 जनवरी तक चले। माना जा रहा है कि जिस आउटसोर्सिंग एजेंसी से खेल निदेशालय का अनुबंध था, तीन साल का अनुबंध पूरा होने पर समाप्त होने के बाद खेल प्रशिक्षण शिविरों को बंद कर दिया गया। ऐसे में अभ्यास के लिए आने वाले खिलाड़ियों को पिछले एक माह से सर्वाधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ खिलाड़ी सीनियर की मदद से तो कुछ बिना प्रशिक्षक के ही अभ्यास करने आ रहे हैं।
विज्ञापन


स्पीकअप




क्रिकेट का प्रशिक्षण शिविर बंद होने से खिलाड़ियों का सर्वाधिक नुकसान हो रहा है। जबकि इस खेल में जनपद में खिलाड़ियों की संख्या सर्वाधिक है। ऐसे में उन्हें प्राइवेट एकेडमी में अधिक शुल्क देना पड़ेगा। जल्द से जल्द शिविर शुरू हो, ताकि हम लोगों का प्रशिक्षण प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन




-शिवम शुक्ला, क्रिकेट के खिलाड़ी

एक फरवरी से ही प्रशिक्षण शिविर बंद हो गया। इसके बाद बिना प्रशिक्षक के ही आ रहे हैं। प्रशिक्षक होते हैं तो हर क्षण कमियों को बताकर उसे दूर कराते हैं। साथ ही खेल में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हैं।




-तुशिका वर्मा, ताइक्वांडो खिलाड़ी


खेल निदेशालय ने इस सत्र का प्रशिक्षण शिविर 31 जनवरी तक चलाकर बंद कर दिया। अब नई एजेंसी के आने के बाद ही प्रशिक्षकों के चयन की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। ऐसे में अगले सत्र में ही खेल शिविर प्रारंभ होने की उम्मीद है।



-राज नारायण प्रसाद, क्रीड़ाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed